Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला पत्रकार को छूने से पहले सौ बार सोचना, अभिनेता से भाजपा नेता बना ये शख्स काट रहा कोर्ट का चक्कर!

एक एक्टर हैं सुरेश गोपी. ये भाजपा से राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. उन्हें त्रिशूर लोकसभा सीट से भाजपा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है. लेकिन गोपी जी इन दिनों दूसरे चक्कर में परेशान हैं. इनका ज्यादातर समय कोर्ट कचहरी में बीत रहा है. जुर्म ये है कि इन्होंने एक महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रख दिया था. ये वाकया तब हुआ जब वे एक प्रेस कांफ्रेंस में सवालों के जवाब दे रहे थे और इसी दौरान उन्होंने महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रख दिया.

इस हरकत से महिला पत्रकार भड़क गई और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज करा दिया. अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी को अग्रिम जमानत के लिए अब केरल हाई कोर्ट जाना पड़ा है.

केरल के कोझिकोड जिले में एक प्रेस मीटिंग के दौरान महिला पत्रकार ने एक्टर से लीडर बने गोपी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया. सुरेश गोपी से पुलिस ने पूछताछ के बाद धारा 354 लगा दिया. इसके कारण गोपी अब कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं.

इस मामले में पत्रकार संगठनों ने भी गोपी के अनुचित व्यवहार की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की थी.

प्रेस कांफ्रेंस के वीडियो में भी भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपी मीडिया से बातचीत के दौरान महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रखते नजर आए हैं. पहले तो हाथ रखे जाने पर महिला पत्रकार पीछे हट गई, लेकिन सुरेश गोपी ने फिर यही हरकत दोबारा से कर दी.

गोपी के समर्थक कहते हैं कि वे भाजपा के टिकट पर त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं इसीलिए उन्हें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन