Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले “भारत-रत्न” : डॉ जगदीश चंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को होने वाला अयोध्या में भगवान राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह नव वर्ष की सबसे बड़ी घटना है । आज सारे राष्ट्र में राम मंदिर की भावना और उत्साह हिलोरें ले रहा है । विहिप , बजरंगदल, मोहन भागवत, अमित शाह और जेपी नड़ड़ा से लेकर असंख्य लोगों ने राम मंदिर के निर्माण में अपनी एक-एक ईंट रखी है ।

इसी उत्साह और भावना से ओतप्रोत नववर्ष-2024 के आगमन की बधाई देते हुए हिन्दी नेशनल चैनल “भारत-24” के CEO और एडिटर-इन-चीफ, First India news और First India के CMD डॉ जगदीश चंद्रा ने मांग की है कि राम मंदिर के निर्माण और देश को एक बार फिर विश्व गुरु बनाने के और अग्रसर करने करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान “भारत-रत्न” दिया जाना चाहिए ।

अपने एक वीडियो संदेश में डॉ चंद्रा ने कहा कि ” 2024 का वर्ष इतिहास में लिखा जाएगा और सतयुग की प्रतिध्वनि सुनाई देगी और करोड़ों भारतवासी उस पल के साक्षी बनेंगे जब 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर निर्माण की लड़ाई को अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका नरेंद्र मोदी की है, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में अमित शाह की पैरवी को भी नहीं भुलाया जा सकता है। आज पूरे देश में राम के वनवास से अयोध्या में वापस लौटने जैसा माहौल है। इसलिए आज राजनीति से ऊपर उठ कर पूरे भारत के राम मंदिर निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “भारत-रत्न” से सम्मानित किया जाना चाहिए, यह हर भारतवासी का और राम मंदिर निर्माण के सपने को पूरा करने में अपना-अपना योगदान देने वाले असंख्य लोगों का सम्मान होगा।”

आइए देखते हैं डॉ जगदीश चंद्रा का यह वीडियो संदेश :

https://youtu.be/qriv1w-lL9A?si=DgY15bUU4gN4ixxh

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन