Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी ग्रुप वाले तो बहुत बड़े चोर निकले, शेयर हुआ धड़ाम!

बाजार नियामक सेबी ने ZEE ग्रुप पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है. मामला एक दो लाख का नहीं बल्कि 2,000 करोड़ रुपए का है. दो हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगते हुए जी ग्रुप के शेयरों का दिवाला निकल गया है. आज बुधवार को मार्केट खुलते ही जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड और जी मीडिया के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई. सुबह 10.30 बजे जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी का शेयर 10.52 फीसदी गिरावट के साथ 172.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कल यह 193 रुपये पर बंद हुआ था और आज 173.70 रुपये पर खुला.

सेबी द्वारा जी एंटरटेनमेंट के खाते से करीब 2 हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी को मामला पकड़े जाने के बाद जी के सीईओ पुनीत गोएनका की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सोनी के साथ एक हजार करोड़ डॉलर के विलय का प्रस्ताव खारिज होने के बाद वह निवेशकों को आश्वस्त कर रहे थे लेकिन इधर ये नया कांड हो गया है.

जी ग्रुप की कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की सोनी के साथ मर्जर डील टूटने की खबर बासी भी नहीं पड़ी थी कि मार्केट रेगुलेटर सेबी ने ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खातों से 24 करोड़ डॉलर यानी 19,89,28,44,000 रुपये गायब होने के आरोप जड़ दिए हैं. सेबी की जांच में सामने आया है कि कंपनी के एकाउंट से करीब 24.1 करोड़ डॉलर इधर से उधर किए गए हैं. सेबी ने जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के संस्थापक सुभाष चंद्रा और उनके पुत्र पुनीत गोयनका को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. बोर्ड मेंबर्स को भी नोटिस भेजा गया है.

इस बीच जी ग्रुप ने अकाउंट्स से 2000 करोड़ रुपये गायब होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. जी के एक प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी सेबी से संपर्क में है और उसे हर तरह की जानकारी दे रही है.

ज्ञात हो कि सेबी ने पिछले साल अगस्त में जी ग्रुप के सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को किसी भी लिस्टेड कंपनी में एग्जीक्यूटिव या डायरेक्टर बनने पर रोक लगा दी थी. सेबी ने अपनी जांच में पाया था कि चंद्रा और गोयनका ने अपनी पोजीशन का दुरुपयोग किया था और अपने फायदे के लिए फंड्स का गबन किया था. जी ने सेबी के इस आदेश के खिलाफ हायर अपीलेट अथॉरिटी में अपील की थी और अक्टूबर में उसे राहत मिली थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन