Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार राजीव पांडे, वीरेंद्र बिष्ट और संजय चौहान को उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार मिलेगा

पौड़ी में रविवार को आयोजित उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की बैठक में 27वें उमेश डोभाल स्मृति सम्मान और पुरस्कार का ऐलान हो गया है। पुरस्कार और सम्मान समारोह 30 अप्रैल को टनकपुर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि उमेश डोभाल स्मृति सम्मान हल्द्वानी के डॉ. प्रभात उप्रेती को दिया जाएगा। उप्रेती उत्तराखंड के महाविद्यालयों में अध्यापन कार्य करने के अलावा अपनी रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों से पहचाने जाते हैं।

दूसरा सम्मान राजेंद्र रावत राजू को मिलेगा। जनसरोकार सम्मान पिथौरागढ़ के गोकुलानन्द कच्चाहारी को दिया जाएगा। ‘गिरीश तिवारी गिरदा जनकवि सम्मान’ गीता गैरोला को दिया जाएगा। वे मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल की हैं और देहरादून में प्रवास करती हैं। गीता गैरोला ने महिला समाख्या के जरिए उत्तराखंड में कई सराहनीय कार्य किए।

पत्रकारिता पुरस्कारों का ऐलान भी कर दिया गया है। प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में राजीव पांडे को उमेश डोभाल स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। पांडे वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान हल्द्वानी में कार्यरत हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए नैनीताल में तैनात ईटीवी संवाददाता वीरेंद्र बिष्ट का नाम तय हुआ।

सोशल मीडिया के क्षेत्र में पुरस्कार के लिए पीपलकोटी चमोली निवासी संजय चौहान के नाम पर मुहर लगी। संजय चौहान प्रिंट मीडिया में भी लिखते हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इन सभी को सम्मान और पुरस्कार के रूप में 11-11 हजार की धनराशि, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल प्रदान किए जाएंगे। बैठक में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बिमल नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, त्रिभुवन उनियाल, बी मोहन नेगी, बीरेंद्र नेगी, एल मोहन कोठियाल, रवि रावत आदि मौजूद रहे।

उमेश डोभाल ट्रस्ट की ओर से जारी प्रेस नोट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन