Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ESSAR से GMR तक जहां-जहां ED गई BJP को घूस मिलती रही.. और जांच गायब, पढ़ें कैसे?

अभिषेक सिंह-

कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने भाजपा को 52 करोड़ की डोनेशन दी, भाजपा ने मुहमांगे दामों पर वैक्सीन खरीदी और बदले में पूनावाला से सीधे कमीशन ले लिया और ये वो रकम है जो बुक्स में दर्ज है जो प्रूडेंट के रास्ते गयी है जो सीधे या कैश गयी होगी उसका हिसाब खुलना बाकी है।

रुइया बंधुओं पर ईडी कारवाई करती है बदले में एस्सार ग्रूप 50 करोड़ देता है।

आर्सेलर मित्तल के मालिक सरकार से निवेदन करते हैं कि एस्सार मामले में जो जांच चल रही है उसमें उन्हें छूट दी जाये बाद में मित्तल ग्रूप अलग-अलग तारीखों में 120 करोड़ चंदा देता है।

भारती एयरटेल पर 700 करोड़ के कस्टम ड्यूटी और टैक्स इवेशन का केस होता है, भारती एयरटेल 40 करोड़ चंदा देती है आज वो केस कहां है किसी को नहीं पता है।

जीएमआर पर ईडी रेड होती है थोड़ा चंदा देना पड़ता है थोड़ा कंपनी अदानी को बेचनी पड़ती है।

फ्यूचर गेमिंग पर ईडी की रेड होती है, कंपनी 100 करोड़ चंदा देती है।

आरपीएसजी ग्रूप पर ईडी की रेड होती है वो 45 करोड़ चंदा भी देते हैं और सोनिया राहुल के नेशनल हेराल्ड में सरकार के मनमुताबिक गवाही भी।

मनी लांड्रिंग के मामले में डीएलएफ ग्रूप पर देश भर में छापे पडे़ और कंपनी ने 25 करोड़ चंदा दे दिया।

ये पूरी तरह से लीगल घूसखोरी है विपक्ष को इस मामले को जनता के बीच ले जाना चाहिए कि कैसे एक तडीपार सरकार चला रहा है। सरकार वसूली भाई के रोल में आ चुकी है पहले रेड मारेगी फिर पैसे लेकर मामला दबा देगी।

एैसे ही तो नहीं वर्ड में नम्बर वन पार्टी बन गई बीजेपी पैसों में इसी घूस के पैसों से ही। तो पूरे देश में बीजेपी कार्यालय बन गए और सरकारें गिराने में विधायक भी इसी घूस के पैसों से खरीदे गए और अब सावधान हो जाइये 2024 का चुनाव भी इसी घूस के पैसों से राम के नाम पर लडेगे। एैसे भ्रष्ट बीजेपी के लोगो को सत्ता से उखाड़ फैंको।

Qwik Supply Chain Private Limited का सालाना कारोबार चेक कर लिजिए, टाफलर के अनुसार करीब 500 करोड़ का टर्नओवर है और इस कंपनी ने 410 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। 2022 में इस कंपनी का EBITDA (Earning before Intrest, tax, depreciation and amortization)- 93.19% है यानी ये सिर्फ एक कवर है इस कपंनी का इस्तेमाल ही खाली चंदा देने के लिए हुआ है इसका कोई प्रापर धंधा नहीं है। इस कंपनी की ना तो कोई वेबसाइट है ना ही लिंक्डिन पर कोई पेज है हां कुछ इंप्लायी ने Reliance Retail (Qwik Supply Chain Private Limited) लिख रखा है तो समझ लिजिए कौन इस्तेमाल कर रहा है। कंपनी के एक डायरेक्टर तापस मित्रा रिलायंस ग्रूप के हेड आफ एकाउंट्स हैं।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा घूस (चंदा/डोनेशन लिखना गलत है ये साफ-साफ घूस है) देने वाली कंपनी है Future Gaming जिसने करीब 1300 करोड़ से ज्यादा की रकम दी है।

इस कंपनी का टर्नओवर करीब 2 बिलियन डॉलर है यानी लगभग 200 करोड़, कुछ एक जगहों पर ये 500 करोड़ भी दिखा रहा है मैं ज्यादा वाला आंकड़ा मान लेता हूं कि 500 करोड़ की कंपनी है।

दुनिया भर के मामले दर्ज हैं तमाम रेड पड़ चुकी है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुयी क्योंकि सैंटियागो मार्टिन के पुत्र ने वाशिंग मशीन में डुबकी लगा ली थी बाकी घूस तो जा ही रही थी।

जिनको तमाम कंपनियां नहीं दिख रहीं हैं जो एक्सपेक्टेड थी उन सबके लिए ये कंपनी कवर है जो खुद 200-500 करोड़ का धंधा कर रही है वो 1300 करोड़ से ज्यादा का घूस दे दे और लाटरी से आसान धंधा कौन सा हो सकता है कैश कंवर्जन के लिए।

सबसे कमाल बात ये है कि जब ईडी और केंद्रीय एजेंसी इनके एकाउंट फ्रीज कर दे रहीं थीं तो किन खातों से ये पैसे इलेक्टोरल बांड्स खरीद रहे थे?

अभी 2014 से 2019 तक का हिसाब बाकी है, पीएम केयर फंड्स बाकी है। इलेक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट से बचने के चक्कर में आधी अधूरी लिस्ट तो दे दी लेकिन ये भूल गयी की दो चार घंटे की रिसर्च में सारा खेल खुल जायेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन