Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अयोध्या में हारती बीजेपी के कारण दुखी सोनू निगम ने निकाली भड़ास तो यूं मिला जवाब

शोभा गुप्ता-

अयोध्यावासी होने पर गर्व है। सोनू जी! अयोध्यावासियों को राम में आस्था आपसे अधिक है। पर सनद रहे सरकार मंदिर-मस्जिद, बनाने के लिए नहीं होती, वह जनता को दुरुस्त स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस अस्पताल, अच्छी शिक्षा प्रणाली से परिपूर्ण स्कूल, युवाओं के सर्वांगीण विकास के मद्देनज़र विश्व के स्तर के कॉलेज, रोज़गार, रोटी, कपड़ा, मकान देने के लिए होती है। वैमनस्य से भरे फूहड़ राजनीति को अयोध्या की जनता ने करारा जवाब दिया है।

शर्मनाक आपका बयान है, निहायती अलोकतांत्रिक!

हमेशा अपने मन की बात नहीं कहनी चाहिए, सोनू निगम जी! जनता के मन की बात भी सुननी चाहिए। भाजपा से लल्लू सिंह जी पाँच बार के विधायक और दो बार के सांसद हैं। मुझे बताइए, एक AIIMS के स्तर का अस्पताल अयोध्या में क्यों नहीं है?

कितने सरकारी रोज़गार दिए गए अयोध्यावासियों को?

कितन स्टेडियम बने? जो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए ज़मीन है, वहाँ कुत्ते टहलते हैं!!

Lallu Singh जी, अच्छे इंसान हैं, पर उन्हें संविधान बदलने वाला बयान नहीं देना चाहिए था।

विचारधारा से इतर हम लोगों ने यानी अयोध्यावासियों ने लल्लू सिंह को उनके गंगा-जमुनी सादगी के लिए उन्हें वर्ष 1991 से लेकर 2024 तक किसी न किसी तरह सत्ता में रखा।अब जनता का हाल आपके मोदी जी ने ख़राब कर दी है।जनता बदलाव चाहती है।

Samajwadi Party ने अवधेश जी को प्रत्याशी बनाकर वहाँ के मिजाज़ को एकदम सही दिशा दी है। उत्तर प्रदेश में Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav की जोड़ी पर जनता का मत आपको अभी और चौकाएगा।

लेकिन अयोध्यावासी का कुछ भी ना बोला महाराज!

अवधी मा तर्क करै लगब तौ दिक़्क़त होय जाए।


सचिन गुप्ता-

अयोध्या सीट से BJP प्रत्याशी लल्लू सिंह करीब 40 हजार वोटों से हार गए हैं। लल्लू सिंह ने ही सबसे पहले 400 सीटें आने पर संविधान बदलने जैसा कथित बयान दिया था, जो खूब वायरल हुआ था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन