Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

व्हाट्सएप का टेक्निकल लोचा : यूपी की खबर में पाकिस्तान का ‘थंबनेल’ दिखा रहा है!

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के यूजर्स एक अजीब तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं. जिसमें फोटो और ‘थंबनेल’ कहीं का कहीं दिखाई दे रहा है. मसलन खबर या लिंक कुछ और है लेकिन उसका इमेज या थंबनेल पूरी तरह से बदला हुआ दिख रहा है.

खबर नई दिल्ली की है पर उसका थंबनेल पाकिस्तान का दिखाया जा रहा है. उदाहरण के लिए ये समझिए कि हमने आपके फोन पर मोदी की कोई खबर भेजी लेकिन आपको उसका इमेज यूट्यूब अथवा किसी अन्य खबर और लोगो के साथ दिखाई दे रही हो सकती है जिसका इस खबर से कोई लेना-देना न हो.

यह व्हाट्सएप की ओर से कोई तकनीकी गड़बड़ी है या एंड्रॉइड फोन पर कोई समस्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि अब तक किसी भी iPhone यूजर्स ने इसकी शिकायत नहीं की है.

वहीं कुछ लोगों ने शिकायत की है कि उन्होंने इस मुद्दे को ठीक करने के लिए कई हैक आज़माए हैं. जबकि कुछ का कहना है कि उन्होंने व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करने और फिर से इंस्टॉल करने का प्रयास किया, वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्होंने इसे ठीक करने के लिए अपने फोन पर कैशे साफ़ करने का प्रयास किया है. हालाँकि, उनमें से किसी को भी कोई समाधान नहीं मिला, क्योंकि वे कई प्रयासों के बावजूद समस्या का सामना करने की बात कर रहे हैं.

नीचे देखें गड़बड़झाले के कुछ स्क्रीनशॉट्स…

व्हाट्सएप की इस समस्या पर आधारित एक अन्य खबर भी पढ़ें…. व्हाट्सएप का गड़बड़झाला

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन