Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

थोड़ी-सी पिए हुए दरोगाजी को पब्लिक ने कसा तो अपनी वर्दी ही फाड़ बैठे! देखें वीडियो

सितारगंज : उधमसिंहनगर के एक दरोगा को पंचायत चुनाव के दौरान दारू पीकर ड्यूटी करना भारी पड़ गया। दरोगा को भीड़ से मार खानी पड़ी। दरोगा को अपनी वर्दी खुद ही फाड़ने पर मजबूर होना पड़ा। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जिस वक्त हंगामे का ये वीडियो सामने आया। फिलहाल ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये घटना 16 अक्टूबर की है। पुलिस ने कई दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

सितारगंज के शक्तिफार्म में 16 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के दौरान एक दरोगा ड्यूटी पर तैनात थे। ग्रामीणों ने दरोगा पर शराब पी कर चुनाव ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए दरोगा को घेर लिया। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी भी पहुँच गए। ग्रामीणों की भीड़ ने दरोगा के साथ मारपीट व गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वहां खड़े लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को चारो तरफ से घेरा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मामले को शांत करने की कोशिश में लगे हैं। अचानक जमा भीड़ ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया तो फिर दरोगा ने अपनी वर्दी ही फाड़ डाली। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक दारोगा हरवीर सिंह अपनी खुद की वर्दी फाड़ रहे हैं। दारोगा हरवीर सिंह पुलिस लाइन रुद्रपुर में हैं।

एएसपी रुद्रपुर देवेंद्र पींचा ने बताया कि दारोगा के साथ हुई घटना की जांच चल रही है और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दोषी दारोगा को एसएसपी उधमसिंहनगर ने सस्पेंड कर दिया गया है।

देखें संबंधित वीडियो-

Daroga ji ne pi li hai

सितारगंज से शाहनूर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन