Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

अशोक पाण्डे अनूदित किताब का कवर राइनर श्टाख़ की काफ़्का पर प्रसिद्ध किताब से हूबहू चुराया गया है!

सुशोभित-

काफ़्का पर पीएत्रो चिताती की यह किताब अंग्रेज़ी में २०१२ में पढ़ी थी। अब जाकर इसका अनुवाद प्रकाशित हुआ है। पुस्तक का स्वागत! लेकिन इसका कवर राइनर श्टाख़ की काफ़्का पर प्रसिद्ध किताब से हूबहू चुराया गया है! राइनर की किताब २०१५ में आई थी!

यह अनुवाद संभावना प्रकाशन से आया है और अन्दर आवरण बनाने वाले के रूप में इंदरवीर सिंह का नाम दिया गया है!

काफ़्का तो ख़ैर महान हैं ही, उनकी जीवनियां भी कम चर्चित नहीं हैं। पहली प्रसिद्ध जीवनी तो मॅक्स ब्रॉड ने ही लिखी थी। सबसे सुदीर्घ जीवनी राइनर श्टाख़ ने लिखी है। वहीं सबसे काव्यात्मक जीवनी यह पीएत्रो चिताती वाली है। कहते हैं यह बायोग्राफ़ी नहीं, हेजियोग्राफ़ी है, यानी मनुष्य नहीं संत की जीवनी!

मैंने इसका यह हिन्दी अनुवाद भी पढ़ा है। इसके कुछ अध्याय कबाड़ख़ाना और सबद ब्लॉग पर लगाए गए थे। बाद में इसकी पीडीएफ़ मुझे अशोक पांडे ने भेजी थी, जिसमें से मैंने उसे पढ़ा था।

ख़ुशी है कि आज इतने सालों बाद यह किताब के रूप में छपी है। किन्तु श्टाख़ की विश्वप्रसिद्ध पुस्तक के आवरण की चोरी दु:खद है। पूरी दुनिया उस कवर से परिचित है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन