Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

NEET कांड में पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद खुला गुजरात लिंक, CBI की 7 शहरों में रेड

NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन लगातार जारी है. केस में अब गुजरात का लिंक सामने आने के बाद CBI अहमदाबाद और गोधरा समेत चार जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है. इससे पहले कल रांची में प्रभात खबर के दो पत्रकारों, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को हजारीबाग से हिरासत में लिया गया था.

पर्चा लीक का गुजरात कनेक्शन
सीबीआई टीम नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कुछ संदिग्धों को लेकर गुजरात में व्यापक तलाशी अभियान चला रही है. आज शनिवार को टीम ने गुजरात के 7 अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है. जांच एजेंसी नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के सिलसिले में गोधरा, अहमदाबाद, खेड़ा और आणंद जिले में कार्रवाई कर रही है. आपको बता दें कि गोधरा पुलिस ने पेपर लीक को लेकर जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है.

एजेंसी ने अब तक बिहार के पटना और झारखंड के हजारीबाग से दो पत्रकारों (Prabhat Khabar) समेत लगभग आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 27 जून को सीबीआई ने पेपर लीक मामले में अपनी पहली गिरफ्तारी की थी. तब पटना से दो आरोपी आशुतोष कुमार और मनीष कुमार को दबोचा गया था. इसके बाद रांची से दो पत्रकार व स्कूल प्रिंसिपल तथा वाइस प्रिंसिपल समेत चार को उठाया गया.

नीट पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में हंगामा
सीबीआई ने 23 जून को एफआईआर दर्ज करने के बाद सभी राज्यों में पेपर लीक को लेकर दर्ज FIR को टेकओवर किया था. उधर, NEET मसले पर 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया. विपक्ष ने पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने पर तत्काल चर्चा किए जाने की मांग की है.

संबंधित खबर…

NEET पेपर लीक केस में CBI ने प्रभात खबर के दो पत्रकारों समेत चार को उठाया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन