Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

NEET पेपर लीक केस में CBI ने प्रभात खबर के दो पत्रकारों समेत चार को उठाया

रांची : NEET पेपर लीक केस में प्रभात खबर के दो पत्रकारों समेत ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एहसान-उल-हक और सेंटर सुप्रिटेंडेंट इम्तियाज को सीबीआई ने हिरासत में लिया है. इससे पहले सीबीआई कई लोगों को पूछताछ के सिलसिले में हजारीबाग स्थित चरही गेस्ट हाउस लेकर पहुंची थी.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पेपर लीक केस में सीबीआई की पूछताछ का सामना कर रहे प्रभात खबर से जुड़े दोनों पत्रकार आपस में सहोदर भाई हैं, इनका नाम सलाउद्दीन और जमाल बताया जा रहा है. इसके अलावा जो प्रिंसिपल है, एहसान हक उसका स्कूल ओएसिस एनटीटी का सह परीक्षा केंद्र भी है.

CBI सूत्रों के अनुसार नीट यूजी परीक्षा के शुरू होने से पहले से लगाकर पेपर लीक के खुलासे और बिहार पुलिस की जांच तथा सीबीआई जांच शुरू होने तक दोनों पत्रकार और ओएसिस का प्रिंसिपल हक निरंतर एक दूसरे के संपर्क में बने हुए थे.

बताया जा रहा है कि सीबीआई इन चारों को रांची या पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कर जरूरी पूछताछ के लिए रिमांड पर देने का अनुरेध करेगी.

वहीं, इन तीनों गिरफ्तारियों की खबर के बाद राज्यभर में चर्चाओं-अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. लोग इस स्तर पर चर्चित प्रश्नपत्र लीक मामले में हजारीबाग के एक प्रमुख अखबार (प्रभात खबर) से जुड़े पुराने पत्रकार के शामिल होने के खुलासे के बाद हैरान हैं.

बहरहाल, इस मामले में सीबीआई ने अपनी इन्वेस्टिगेशन का दायरा बढ़ा दिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में प्रकरण को लेकर सीबीआई कई और बड़े खुलासे कर सकती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन