Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारा दफ्तर के 12 कमरों में 700 नकली कंपनियों के दस्तावेज और करोड़ों का कैश बरामद

हारा इंडिया ग्रुप की ब्रांच हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के कोलकाता और लखनऊ के कुछ 6 ठिकानों पर आज शुक्रवार भी छापामारी जारी रही. इस छापेमारी में भारी मात्रा में कैश तथा करीब 12 कमरों से 700 फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

बता दें कि ईडी की टीमें बुधवार सुबह ऑफिस खुलने से पहले ही कपूरथला स्थित सहारा के दफ्तर में दाखिल हो गई थीं. टीमों ने कर्मचारियों के फोन जब्त करने के बाद चिट फंड व्यवसाय से जुड़े लेन-देन संबंधी जानकारी जुटानी शुरू की थी. टीम को सहारा इंडिया समूह की ब्रांच हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में जमा निवेशकों के रकम संबंधी दस्तावेजों की तलाश थी. इसी तलाश के सिलसिले में यह छापेमारी की गई है.

हिंदी अखबार अमर उजाला ने सहारा दफ्तर से भारी मात्रा में कैश व दस्तावेज बरामदगी की बात लिखी है. अखबार लिखता है कि, ईडी की टीम ने सहारा के कपूरथला दफ्तर से 12 पेन ड्राइव में डिजिटल डेटा, कम्प्यूटर की 20 से ज्यादा हार्ड डिस्क के अलावा चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज, जिसमें कई कीमती भूशंडों की रजिस्ट्री के कागज शामिल हैं..जब्त किए.

अखबार के मुताबिक 2.98 करोड़ कैश बरामद हुआ है. साथ ही सहारा के अधिकारियों द्वारा दस्तावेज देने में आनाकानी करने पर टीम ने 12 कमरों के ताले तोड़कर 700 फर्जी कंपनियों से जुड़े कागज अपने कब्जे में ले लिए. टीम को प्राप्त दस्तावेजों और कैश से जुड़ा कोई माकूल जवाब सहाराकर्मीनहीं दे सके. इडी को गुरूवार देर रात जांच में सहयोग न मिलने के कारण दफ्तरों के बंद कमरों को कब्जे में लेकर ताले तोड़ने पड़े. कहा जा रहा है कि ईडी द्वारा जल्द ही सोसाइटी और कंपनियों से जुड़े लोगों से पूछताछ के लिए कोलकाता तलब किया जाएगा.

ईडी की यह कार्रवाई कोलकाता यूनिट की तरफ से की गई समें लखनऊ जोनल कार्यालय के अफसर भी शामिल रहे. लगभग पांच दर्जन से ज्यादा ईडी सदस्यों की टीम ने पूरे दिन सहारा से जुड़ा सर्च अभियान चलाया गया.

संबंधित खबरें…

चिटफंड घोटाले में लखनऊ के सहारा दफ्तर पर ED की रेड, चूस ली जनता की जेब

सहारा इंडिया पर ED रेड के पीछे इन 25,000 करोड़ रुपयों का बड़ा रोल है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन