Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

लल्लनटाप वाले सौरभ द्विवेदी मुझे कभी पसंद नहीं रहे पर इस इंटरव्यू ने मेरी राय बदल दी

शशि सिंह-

लल्लनटाप वाले सौरभ द्विवेदी मुझे कभी पसंद नहीं रहे लेकिन नाना पाटेकर का उनका किया इंटरव्यू देखकर आज मैं अपनी राय बदल रहा हूँ। क़ायल हो गया मैं उनका। इंटरव्यू पूरे 3 घंटे 51 मिनट 33 सेकंड का है।

इस हफ़्ते यदि कोई फ़िल्म या सीरीज़ देखने का प्लान कर रहे हैं फ़िलहाल उसे स्थगित कर दें और पहले ये must watch इंटरव्यू देखें। इंटरव्यू नाना पाटेकर की है ज़ाहिर सी बात है नाना के नाना रूप दिखेंगे ही इसमें लेकिन यह इंटरव्यू सौरभ द्विवेदी के लिए भी देखी जानी चाहिए।

क्या कमाल का इंटरव्यू किया है, मतलब लगभग चार घंटे का इंटरव्यू! कमाल है, बिना बोझिल हुए कब इतना समय निकल गया पता ही नहीं चला। इंटरव्यू लेने वाले के सवालों की बुनाई और इंटरव्यू देने वाले का बेबाक़ी से दिल खोल कर रख देना। वाह… वाह… ये तो इंटरव्यू के मामले में ऑल टाइम क्लासिक की श्रेणी में जाएगा। बहुत ख़ूब!

कृपाल सिंह-
बिल्कुल सर, इंटरव्यू लेने की सौरभ द्विवेदी की अद्भुत कला है बावजूद इसके मै उनको पसंद नही करता, खासकर उनका नेता नगरी. लेकिन उनके इंटरव्यू सभी देखता हूं.

योगी जी के साथ, विवेक अग्निहोत्री के साथ भूपेंद्र यादव जी के साथ उनके अनेक इंटरव्यू की अद्भुत श्रंखला है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dhiru

    July 16, 2024 at 7:03 am

    अच्छे लोगों को कोई पसंद नहीं करता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन