Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

क्लाउडस्ट्राइक की आउटेज ने एक भयावह सच्चाई से पर्दा उठाया है!

मनीष शर्मा-

क कंपनी है क्राउडस्ट्राइक जो सिक्योरिटी सिस्टम देती है…जिसका नाम है Falcon. यह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के Defender Software के साथ मिलकर काम करता है….और आपके सिस्टम की सुरक्षा को मजबूत करता है.. कोई सिक्योरिटी अटैक होने से बचाता है, Malware attack को रोकता है. Malicious traffic को मॉनिटर और कंट्रोल करने में मदद करता है.

आज इस सॉफ्टवेयर का अपडेट आया. और उसमे कोई खामी रही होगी. उस वजह से जिस भी सिस्टम में यह नया version install हुआ. वह सिस्टम रिकवरी मोड में चला गया… BSOD दिखाने लगा और रिबूट होने लगा.

इस वजह से दुनिया के करोड़ों सिस्टम डाउन हो गए, लाखों कंपनियों के सर्वर्स डाउन हो गए, डोमेन सर्वर डाउन हुए.. DNS, DHCP डाउन, ऐप्स के सर्वर डाउन. जिसकी वजह से दुनिया भर में बैंकिंग, एयरलाइंस, सरकारी सर्विसेज, मीडिया, टीवी, फाइनेंशियल सर्विस डाउन हो गई. हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में System Up हैं, लेकिन यह भी कभी भी डाउन हो सकते हैं, जैसे ही इन पर क्राउडस्ट्राइक अपडेट आएगा.

कंपनी को यह पता चल चुका है और इसका Patch बनाया जा रहा है. जिसका कुछ ही मिनटों में ग्लोबल रोल आउट होने वाला है. फिर कुछ घंटो में दुनिया भर के विंडोज सिस्टम पर यह अपडेट आएगा और समस्या ठीक हो जायेगी.

इसका एक और साल्यूशन है रजिस्ट्री एडिटिंग करके. लेकिन वह केवल इंडिविजुअल यूजर्स ही कर सकते हैं, कॉर्पोरेट यूजर्स को अपनी आईटी टीम के निर्देशों का इन्तजार करना होगा.

आज के इस Issue से दुनिया भर में कई ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होना तय है.

लेकिन इसका एक और aspect देखिए, हमारा सारा कम्युनिकेशन कुछ ही कंपनियों के हाथों में है…. Dependency है.

क्या हो अगर कल कल Windows, फेसबुक, Whatsapp, या कोई नेटवर्क प्रोवाइडर आपको किसी भी कारण से सर्विस देना बंद कर दें या कोई हैकर इनके सिस्टम की किसी vulnerability को Exploit कर ले और यह सब बंद हो जाएं तो आप क्या करेंगे?

आप अपना सिस्टम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. फोन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. बैंकिंग इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, टैक्सी या फ्लाइट इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, रोजमर्रा का सामान ऑर्डर नहीं कर पाएंगे.

यह कोई कपोल कल्पना नहीं है. आज यही हो रहा है. दो साल पहले रूस में इसका छोटा प्रयोग किया गया था. जब रातो रात सारी कंपनियों ने वहाँ ऑपरेट करना बंद कर दिया था. मुझे लगता है आप समझ रहे हैं मैं क्या कहना चाह रहा हूँ.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन