Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी बने BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता, देखें नियुक्ति पत्र

बीजेपी ने टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी एक पत्र में इस बात की घोषणा की गई है.

जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि उनका कार्यकाल तत्काल प्रभाव यानी आज 23 जुलाई 2024 से लागू होता है. भंडारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संतुस्ति पर नियुक्ति मिलने की बात कही गई है.

बता दें कि प्रदीप भंडारी कुछ ही समय पहले जी मीडिया के कंसल्टिंग एडिटर पद से इस्तीफा दिया था. जन की बात के फाउंडर भंडारी इससे पहले इंडिया न्यूज में न्यूज डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे थे. यहां वे जनता का मुकदमा नामक चैनल होस्ट करते थे.

इससे पहले भंडारी रिपब्लिक भारत में कंसल्टिंग एडिटर का पद भी संभाल चुके हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर लोग उनकी नियुक्ति को लेकर चुटकी ले रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि भंडारी को अब जाकर सही नौकरी मिली है, आगे और भी चेहरों की लॉटरी लग सकती है.

देखें जारी हुआ पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Adity Narayan upadhyay

    July 23, 2024 at 8:59 pm

    भंडारी से भांड शब्द पता नहीं आज याद आ गया।
    राजाओं का गुणगान करने वाले भांड कहे जाते थे।
    क्या पत्रकारों को किसी राजनीतिक दल का प्रवक्ता बनना चाहिए?
    और फिर प्रवक्ता बनने के बाद वह पत्रकार कहे जा सकते हैं?

  2. अर्शी

    July 23, 2024 at 11:13 pm

    यही होना भी चहिये इतना चीखा चिल्लाया तो कुछ तो हक बनता है

    बस पत्रकारिता नही की इसका अफसोस रहेगा
    बाक़ी बेस्ट विशेस, बस हिन्दू मुसलमान मत करना भाई सब इसी दुनिया के प्राणी हैं
    सबको जीने का हक़ हासिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन