Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

दिल्ली सरकार के पूर्व अफसर पर पत्रकार को जान से मारने का आरोप, FIR

ल्मोड़ा स्थित भतरौजखान निवासी एक पत्रकार ने दिल्ली सरकार के पूर्व प्रशासनिक अफसर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इसे लेकर पत्रकार की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है.

पीड़ित पत्रकार का नाम अपूर्व जोशी है, जिन्होंने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवी प्रेमनाथ के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. एवी प्रेमनाथ चर्चित डांडा कांडा फर्जीवाड़े के आरोपी भी बताए जाते हैं.

पत्रकार का आरोप है कि कुछ समय पहले उन्होंने एवी प्रेमनाथ के डांडा कांडा मामले में फर्जीवाड़ा कर भूमि खरीदने, सरकारी जमीन पर कब्जा करने इत्यादि को लेकर समाचार प्रकाशित किए थे, इसे लेकर आरोपी पर पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमे भी दर्ज किए गए थे.

आरोप है कि इन पब्लिश की गई खबरों के बाद से एवी प्रेमनाथ उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. बीते दिनों मोबाइल पर फोन कर न्यायालय अधिकारी के नाम पर धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.

बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने एवी प्रेमनाथ और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन