Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मनरेगा में धांधली की खबर से बौखलाए ग्राम प्रधानों ने दो पत्रकारों पर लिखाया मुकदमा

गोरखपुर : मनरेगा के काम में हो रही धांधली की खबरें प्रसारित होने पर जिले के खजनी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों के ग्राम प्रधान बौखला उठे। आज सभी ग्राम प्रधानों ने पहले खजनी ब्लॉक पहुंच कर मीटिंग की, जिसमें खबर चलाने वाले पत्रकारों का विरोध किया गया। मीटिंग के बाद सभी लोग खजनी थाने पहुंचे, जहां बसडीला गांव के ग्राम प्रधान ने खजनी थाने में तहरीर देकर दो स्थानीय पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में बसडीला गांव के ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा और अहिरौली गांव की महिला ग्राम प्रधान अंजु देवी ने आरोप लगाया है कि दो स्थानीय पत्रकारों द्वारा खबर प्रसारित कर के उनको बदनाम किया जा रहा है। प्रधानों ने बताया कि उनके द्वारा अपने गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए पत्रकार रास्ते में रोक कर उनसे रुपए मांगते हैं। न देने पर बदनाम करने और उनके खिलाफ खबरें बनाने की तथा जान माल की धमकी दी जाती है।

तहरीर में ब्लॉक के रुद्रप्रताप सिंह, संगम त्रिपाठी, तूफानी, प्रियंका सिंह, करुणाकर मौर्य, सेराज, शंभू सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र कुमार, अर्जुन जायसवाल, धुपई प्रसाद, कमलावती, रामललित मौर्य, आदर्श सिंह, जनार्दन यादव, राकेश यादव, रामाज्ञा, मुरलीधर उपाध्याय, सुरेश साहनी समेत 22 ग्राम प्रधानों ने समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं। इससे पूर्व खजनी ब्लॉक सभागार में विरोध में जुटे ग्राम प्रधानों के द्वारा सामूहिक बैठक में थाने में पहुंचकर शिकायत करने का निर्णय लिया गया।

जिन दो पत्रकारों पर मुकदमा लिखाया गया है उनमें रामप्रताप राव जो भारत24 व दैनिक प्रणाम हिंदुस्तान के खजनी तहसील संवाददाता हैं, जबकि दूसरे पत्रकार लाल बहादुर पांडेय एक सांध्य हिंदी दैनिक में कार्यरत बताए जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन