Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हरियाणा के श्रम मंत्री से मिलकर भिवानी व चरखी दादरी के पत्रकारों ने की मजीठिया वेज दिलाने की मांग

चरखी दादरी : मजीठिया वेज बोर्ड के लिए हरियाणा सरकार के श्रम एवं खनन मंत्री
नायब सिंह सैनी से भिवानी व चरखी दादरी जिले के पत्रकारों ने शुक्रवार 15
सितम्बर को मुलाकात कर प्रिंट मीडिया पत्रकारों को इसका लाभ दिलाने की बात कही।
दरअसल श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कांफ्रेस के लिए भिवानी व चरखी
दादरी में सभी पत्रकारों को बुलाया हुआ था। विश्राम गृह चरखी दादरी में पहुंचे
मंत्री सैनी ने पहले तो अपने श्रम विभाग काफी पीठ थप-थपाई। उसके बाद
पत्रकारों ने अपने हितों को लेकर मंत्री से सवाल किया कि मनोहर सरकार हर
मुद़दे पर फेल होती आई है। मनोहर सरकार मीडिया मालिकों की महज कठपुतली
बनके रह गई है। आपकी सरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन क्यों
नहीं करा पाई। आपकी सरकार और आपका विभाग पत्रकारों के अधिकार और वेतन से
जुड़े जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड मामले में क्या कार्रवाई कर रहा है।
इन सवालों के उत्तर में सैनी ने कहा कि यह मामला सरकार के संज्ञान में है।
यह बहुत बड़ा मुद्दा है। आप लोग क्लेम लगाईये। सरकार पत्रकारों के हितों
के लिए कमेटी का गठन कर मीडिय़ा घरानों को नोटिस भेज मजीठिया वेज बोड
जल्द लागू करवायेगी।

पत्रकारों ने मंत्री सैनी से कहा कि बहुत से लोग क्लेम लगा चुके हैं जिनको
अखबार मालिक प्रताडि़त करते हैं और रही सही कमी आपका श्रम विभाग पूरी कर
देता है। विभाग को आज तक पता ही नहीं कि मजीठिया वेज बोर्ड किस बला का नाम
है। इस कारण साथी चक्कर काटते रहते हैं। अखबार मालिकों की तरफ से मजीठिया
वेज बोर्ड मांगने वालों को काम से निकालने की धमकी दी जाती है। अगर यह
मामला आपकी सरकार के संज्ञान में है तो आपकी सरकार अब तक मौन क्यों है?

इस पर मंत्री ने कहा कि मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश लागू कराना सरकार
की प्रतिबद्धता है। मंत्री सैनी ने कहा कि आप लोग एकजुट होकर कमेटी बनाकर
हमारे कार्यालय में आइए। इस मुद्दे पर हम गंभीरता से बात करेंगे और ये
सब बातें मैं मुख्यमंत्री मनोहर के सामने रखूंगा और जल्द ही हर हाल में
जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड लागू होगा। कहा कि अगर अखबार पत्रकारों का
शोषण करेंगे तो उनको नोटिस भेजा जायेगा और ऐसे अखबारों पर सरकार शिकंजा
कसेगी। मंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस मुद़दे पर मुख्य मंत्री मनोहर लाल
से बातचीत करके जल्द ही माननीय सुप्रीमकोर्ट के आदेश को अमल में लाने के
लिये ठोस कदम उठाये जाएंगे।

इसे भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन