Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

ताजमहल पर शिव चालीसा का पाठ! (देखें वीडियो)

हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं ने ताजमहल पर शिव चालीसा का पाठ किया। ताजमहल परिसर में ताजमहल के सामने हिंदूवादी नेता दीपक शर्मा और हिन्दू युवा वाहिनी के अलीगढ़ महानगर के अध्यक्ष भारत गोस्वामी ने अपने कई साथियों के साथ शिव चालीसा का पाठ किया। राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने लगभग 12 से 15 अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के शिव चालीसा का पाठ काफी देर तक ताज के सामने किया। जब सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी तो तत्काल हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को रोका।

इस बीच हिंदूवादी कार्यकर्ताओं व सुरक्षा कर्मियों में बहस हुई। राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा का कहना है कि आज जिस इमारत को ताजमहल के नाम से जाना जाता है, वो तेजोमहाल है। मुगलों ने मंदिरों पर कब्जा करके मस्जिद या मकबरे बनवा दिये। आज सोमवार है और हम हर सोमवार को किसी न किसी मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करते हैं। आज हमने शिव चालीसा के पाठ के लिए तेजोमहाल को चुना है जिसे लोग आज ताजमहल के नाम से जानते हैं। फ़िलहाल हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को सीआईएसएफ ने हिरासत में ले लिया है। संबंधित वीडियो ये हैं :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन