Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला ने रास्ता भटके मुस्लिम लड़कों को आतंकी की तरह पेश करते हुए खबर प्रकाशित किया

हिंदी अखबार जाने कैसी कैसी गल्तियां करते रहते हैं. मुस्लिमों को आतंकी बताने / बनाने का काम आमतौर पर दैनिक जागरण करता है लेकिन इस बार अमर उजाला ने यही गल्ती की है. आज अयोध्या में लोगों ने अमर उजाला अखबार पढ़कर इसे बेहद गैर जिम्मेदाराना अखबार करार दिया. गलत खबर प्रकाशित करने से कई निर्दोष मुस्लिम युवकों के जीवन और करियर पर भी संकट के बादल छा गए हैं. हुआ ये कि आठ नौजवान मुस्लिम लड़के रास्ता भटक कर गलत दिशा में चले गए. ऐसे में पुलिस ने उन्हें संदिग्ध समझ कर पकड़ लिया.

रात का समय था और ये मुस्लिम युवक अकबरपुर जा रहे थे. उसी दौरान ये रास्ता भटक गए और अयोध्या पहुँच गए. रात का मामला था तो पुलिस ने उनको संदिग्ध समझ कर पकड़ लिया और थाने ले गई. बाद में जांच पड़ताल में पता चला कि लड़के सही हैं, बस रास्ता भटक गए थे. इसके बाद पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया. परंतु अमर उजाला ने इस घटना को इतना बढ़ा चढ़ा कर और सनसनीखेज बनाकर लिखा जैसे कोई आतंकवादी पकड़ लिए गए हों. बाकी अखबारों ने छोटी- सी रुटीन की खबर प्रकाशित कर उचित कवरेज दिया. देखें न्यूज कटिंग…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन