Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह रघु को हार्ट अटैक, पीजीआई में एंजियोप्लास्टी सफल, स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे!

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह रघु को हृदयाघात हुआ है. उन्हें पीजीआई लेकर जाया गया है. आज केडी संभाग स्टेडियम पर मीडिया क्रिकेट के दौरान राघवेंद्र को हार्टअटैक आया और उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया फिर बाद में वहां से पीजीआई शिफ्ट किया गया है.

कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डाक्टर आदित्य कपूर के मार्गदर्शन में डाक्टर अंकित साहू ने एंजियोप्लास्टी की है. एक स्टंट पड़ा है. राघवेंद्र अब आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिये गये हैं और बातचीत भी कर रहे हैं. डाक्टर ने उन्हें फोन करने और ज्यादा बात करने से मना किया है. अखंड शाही मौके पर मौजूद हैं और व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच कर राघवेंद्र का हालचाल लिया. डॉक्टरों को समुचित निर्देश देकर राघवेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

राघवेंद्र सिंह “रघू” इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और अपने निर्भीक लेखन व स्पष्टवादी बयानों के लिए पत्रकारिता में जाने जाते हैं। वे मीडिया से जुड़े कई आयोजनों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।


पूरी कहानी के लिए ये भी पढ़ें-देखें :

क्रिकेट मैच के दौरान कप्तान पत्रकार को आया हार्ट अटैक, यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बन गए भगवान, यूँ दिलाया जीवनदान! देखें वीडियो

https://twitter.com/yashbhadas/status/1855282507735810163?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन