Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

थानेदार का कृपापात्र है इंडिया न्यूज़ के पत्रकार को पीटने वाला गुंडा, दो दिन पहले भी की थी मारपीट

श्याम मीरा सिंह-

इस देश में शायद ही कोई सुरक्षित है। देखिए किस प्रकार एक लोकल पत्रकार- वीरनारायण शर्मा को बुरी तरह पीटा जा रहा है। क्या उत्तर प्रदेश में कोई सुरक्षित है? कहीं कोई सुरक्षित है?


शुभम शुक्ला-

पत्रकार वीर नारायण शर्मा को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, उनसे पैर छुआए, वीडियो बनवाया, सरेआम गुंडागर्दी दिखाई। भूरा पहलवान नामक ये व्यक्ति जो भी हो इसने निर्लज्जता की पूरी सीमा पार कर दी।

वीर नारायण शर्मा की गलती सिर्फ़ ये कि वो कुछ ख़बरें चलाए थे। प्रशासन को इस गुंडे पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मामला UP के मथुरा का..


विवेक शर्मा-

शातिर अपराधी बेखौफ हो सरेराह पीट रहे. जब अपराधी प्रदेश से गायब हैं तो ये कौन दबंग/बदमाश है जो एक पत्रकार को सरेराह पीट रहा.

सरेराह पत्रकार को पीटने वाला. गोवर्धन पुलिस का संरक्षण प्राप्त शातिर अपराधी भूरा पहलवान है.

मिली जानकारी के मुताबिक 3 माह पूर्व समाचार पत्र में खबर छापने से आक्रोशित इस शातिर अपराधी ने इंडिया न्यूज़ के पत्रकार वीर नारायण शर्मा से 2 दिन पूर्व ही पीड़ित पत्रकार से सरेराह की थी लूटपाट और मारपीट. आरोपी दबंग बदमाश पर अनेकों धाराओं में दर्ज हैं सैकड़ों मुकदमे.

थानाध्यक्ष गोवर्धन की कृपा से जमानत पर छूटे इस शातिर अपराधी ने पुनः गुरुवार को डीएम कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे पत्रकार वीर नारायण को जमकर पीटा. पत्रकार को आई हैं गंभीर चोटें. जिला अस्पताल में किया गया भर्ती!

https://twitter.com/lko_viveksharma/status/1857032918998139137?s=46

रिलेटेड खबर…

इंडिया न्यूज़ के पत्रकार को सरेराह गुंडे ने पीटा, वीडियो वायरल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन