Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की संसदीय सीट गाजीपुर में रेलवे स्टेशन पर अराजकता का आलम देखिए…

गाजीपुर लोकसभा संसदीय सीट से जीते मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री हैं. उन्हीं के इलाके गाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर अराजकता का आलम है. ट्रेनें आती और रुकती हैं लेकिन ट्रेनों का गेट नहीं खुलता और यात्री परेशान हो जाते हैं. टिकट होने के बावजूद यात्री ट्रेन पर चढ़ नहीं पाते. इस समस्या के संज्ञान में आने पर रेलवे स्टेशन पहुंचे भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह, समाजसेवी सुजीत सिंह प्रिंस और अन्य लोग. इन लोगों ने देखा कि 12-12-2017 को पवन एक्सप्रेस रात्रि लगभग 11.30 बजे को स्टेशन पर आती है लेकिन इसका गेट नहीं खुलता. टिकट होने के बावजूद भी यात्री ट्रेन पर चढ़ नहीं पा रहे थे.

अराजकता का यह आलम देख भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह, सुजीत सिंह प्रिंस और अन्य लोगों ने विरोध शुरू करत दिया और स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे. उन्हें बताया गया कि AC बोगी से लेकर स्लीपर बोगी तक के गेट नहीं खुल रहे हैं. भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने इस प्रवृत्ति का जमकर विरोध किया. तभी स्टेशन के कुछ कर्मियों ने गेट खुलवा कर यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ाने की बजाय यात्रियों से ही गुंडों की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया. यहां तक कि गाजीपुर सिटी स्टेशन पर पुलिस वालों ने भी यात्रियों के साथ बदतमीजी करना शुरू किया और गर्दन पकड़ने लगे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सुजीत कुमार सिंह प्रिंस ने तैयार किया है, जो नीचे दिया जा रहा है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन