Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री समेत 7 पर धमकाने व रंगदारी मांगने का मुकदमा

कानपुर | यूपी के कानपुर में पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज होने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. अब तक दर्जनों पत्रकारों पर मुकदमा और जेल की कार्यवाही की जा चुकी है. इस कड़ी में रविवार देर रात एक पत्रकार समेत सात पर धमकी व रंगदारी मांगने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है.

जानकारी के अनुसार, सीसामऊ के रहने वाले रिशु मोहन ने एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह एक दिन पत्नी के साथ किसी काम से कचेहरी गए थे, जहां गांधी नगर पी रोड निवासी अनुज त्रिपाठी ने अपने पत्रकार भाई अभय त्रिपाठी की धौंस दिखाकर, उसे व उसकी पत्नी को धमका कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर जानमाल के नुकसान की बात कही.

अमृत विचार अखबार की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, आरोप यह भी है कि दोनों भाई गलत व झूठी खबरें यूट्यूब पर प्रसारित कर पैसा वसूलते हैं. पीड़ित ने एफआईआर में कहा है कि उनसे व उनकी पत्नी से 10 सितंबर 2019 को 16 चेकों पर जबरन डरा धमकाकर 80 फिट रोड स्थित बंधन बैंक पर हस्ताक्षर कराए थे.

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि अभय अपने भाई अनुज त्रिपाठी के साथ मिलकर अपना एक प्रेस कार्यालय कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के नाम से अशोक नगर में नगर निगम की जमीन कब्जाकर बना रखा है, जिसमें वह महामंत्री है.

मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश के उपरांत पीड़ित सीसामऊ निवासी रिशु मोहन की तहरीर पर आरोपी अनुज त्रिपाठी उर्फ शरद त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, अनुप्रिया त्रिपाठी समेत 3-4 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी, बलवा, गालीगलौज, धमकी और मारपीट में मुकदमा दर्ज कराया है. आगे की जांच जारी है.

पढ़ें, आज अखबारों में प्रकाशित खबरें…


वहीं, इस पूरे प्रकरण पर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने फोन द्वारा भड़ास को बताया कि, यह सब फर्जी कहानी बनाकर उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. उनकी छवि को खराब किया जा रहा है. मेरी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है वो घर में पड़ी है, उसे भी रंगदार बता रहे हैं. जिन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है उनके खिलाफ मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं, जिन्हें सामने लाया जाएगा.

पढ़ें, पुलिस आयुक्त के नाम यह पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन