Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजदीप सरदेसाई, आशुतोष, राघव बहल समेत नौ लोगों पर मुकदमा चलाने का रास्ता साफ

एक बड़ी खबर आ रही है. जिन दिनों आईबीएन सेवेन और आईबीएन-सीएनएन नाम से  न्यूज चैनलों का संचालन हुआ करता था और इसकी कमान राघव बहल, राजदीप सरदेसाई, आशुतोष आदि के हाथों में हुआ करती थी, उन्हीं दिनों एक स्टिंग दिखाया गया, ‘शैतान डाक्टर’ नाम से. यह स्टिंग डाक्टर अजय अग्रवाल के खिलाफ था. स्टिंग को पूरी तरह गलत बताते हुए डाक्टर अजय ने गाजियाबाद की अदालत में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया.

एक बड़ी खबर आ रही है. जिन दिनों आईबीएन सेवेन और आईबीएन-सीएनएन नाम से  न्यूज चैनलों का संचालन हुआ करता था और इसकी कमान राघव बहल, राजदीप सरदेसाई, आशुतोष आदि के हाथों में हुआ करती थी, उन्हीं दिनों एक स्टिंग दिखाया गया, ‘शैतान डाक्टर’ नाम से.

यह स्टिंग डाक्टर अजय अग्रवाल के खिलाफ था. स्टिंग को पूरी तरह गलत बताते हुए डाक्टर अजय ने गाजियाबाद की अदालत में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया.

ये नौ लोग हैं- राजदीप सरदेसाई, आशुतोष, राघव बहल, मुखर्जी, संजय राय चौधरी, हर्ष चावला, समीर मनचंदा, नीति टंडन और जमशेद खान. इस मामले में उपरोक्त सभी आरोपी इलाहाबाद हाईकोर्ट गए.

हाईकोर्ट ने नौ में से सात लोगों के खिलाफ स्टे दे दिया लेकिन दो के खिलाफ वाद जारी रखने को कह दिया. ऐसे में डाक्टर अजय अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट गए जहां से उन्हें जीत मिली है. अब सभी नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा.

इस संबंध में भड़ास को मिली प्रेस रिलीज इस प्रकार है….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन