
डॉ ओम शंकर-
बधाई, बधाई, बधाई मित्रों, BHU इतिहास के सबसे भ्रष्टतम कुलपति प्रो सुधीर कुमार जैन को आखिर हमने बोरिया – बिस्तर बांधकर पतली गली से निकलने को मजबूर कर ही दिया। कल रात 8 बजे रात लम्बोदर जी, अपना सामान गाड़ी में बांधकर गुजरात भेजने को मजबूर हुए। इतिहास में इनका मुंह हमेशा कालिख से पुता हुआ दिखेगा।

जिस कुलपति से उनकी शक्तियां मंत्रालय द्वारा दो महीने पहले हीं छीनी जा चुकी हो वो एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग्स में निर्णय, नए पदों पर नियुक्तियां और वित्तीय कार्य कैसे कर सकते?
जिस नीले भेड़िए को तुमलोगों ने चाटुकारिता से कागजी शेर बनाकर रखा था वो तो रंग निकलते हीं दुम दबाकर भाग निकला, अब तेरा क्या होगा कालिया/धूर्त लोमड़ियो?

BHU कुलपति सुधीर कुमार जैन ने अपने तीन सालों के कार्यकाल में अपने चोरों के गिरोह का संरक्षण और संवर्धन करने के अलावा कुछ नहीं किया। किसी के साथ भी उन्होने न्याय नहीं किया। वो अन्याय और अत्याचार के प्रतीक बनकर अब इस विश्व विद्यालय से रुकसत होंगे!
BHU में भ्रष्टाचार का मूल श्रोत है VC द्वारा रजिस्टार, MS और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर संविधान तोड़कर “Till further order”वाली नियुक्तियां, BHU में छात्र,कर्मचारी और शिक्षक संघ का अभाव, VC की इमर्जेंसी शक्तियां और कानून तोड़ने पर VC के विरूद्ध BHU एक्ट में दंड का प्रावधान न होना।


सुधीर जैन साहब के लिए VC बनते हीं अगर कुछ इमर्जेंसी थी तो वो थी BHU चालने के लिए एग्जीक्यूटिव काउंसिल का गठन, और स्थाई रजिस्ट्रार की नियुक्तियां, अस्पताल चलने के लिए स्थाई चिकित्सा अधीक्षक, की नियमित नियुक्ति और पूरे विश्व विद्यालय के सबसे इमर्जेंसी विभाग, हृदय रोग विभाग के सभी खाली पदों पर तात्कालिक नियुक्तियां, जो कभी नहीं की।
हृदय रोग विभाग के 75% पदों को आपने योग्य उम्मीदवार रहते हुए भी, जानबूझकर “नॉट फाइंड सूटेबल” कर डाला। इस कुकर्म को करने के लिए आपने सबसे पहले BHU के ऑर्डिनेंस 11.1 की अवहेलना करते हुए, विभाग में नियुक्तियों के लिए प्रस्तावित इंटरव्यू से ठीक एक दिन पहले मुझे विभागाध्यक्ष, हृदय रोग विभाग के पद से हटा दिया, ताकि आप पैसे लेकर अपने मनचाहे उम्मीदवार की नियुक्ति कर पाएं तथा आरक्षित वर्गों (SC, ST और OBC) के उम्मीदवारों की नियुक्तियां न होने दें, जो बेईमानी आप मेरे विभागाध्यक्ष रहते कभी नहीं कर पाते।
उसके बाद सबसे बड़ी इमर्जेंसी थी बिस्तरों के अभाव में जा रही हृदय रोगियों की जनों को बचाने के लिए बिस्तरों का प्रबंध करना, जो आपने मेरे सैकड़ों पत्र लिखने के बाद भी नहीं किया। आप वहीं नहीं रुके बल्कि आपने अपने चहेते भ्रष्टाचारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैलाश कुमार गुप्ता को कहकर हृदय विभाग को आवंटित 90 में से 49 बेड छीन कर दूसरे विभाग को दे दिए जिसके लिए बनारस में भारत के तीन सबसे बड़े अस्पताल पहले से थे, न हीं उनके पास बिस्तरों की कोई कमी नहीं थी, और न ही वो सुपर स्पेशलिटी विभाग थे, जो आपके अपराधी होने के एक और सबूत हैं।
आपने पूर्व विभागाध्यक्ष, डॉ धर्मेन्द्र जैन के साथ मिलकर हृदय विभाग में उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार किए।
अंत में आपको पता है कि यूजीसी के नियमों के अनुसार सभी विश्व विद्यालयों को समय – समय पर “आरक्षण रोस्टर” सार्वजनिक करने की कानूनी बाध्यता है, जो आपने आजतक कभी नहीं किए।
ये सब आपने जानबूझकर साजिशन तौर पर इसलिए किया, ताकि आप इस सर्व शिक्षा की राजधानी को खुलकर बेरोकटोक लूट सकें, अपने भ्रष्ट अधिकारियों को मनचाहे पदों पर बिठाकर इस विश्व विद्यालय की नींव को दीमक की तरह जड़ से कमजोर कर सकें और जाते – जाते इसे अपने किसी निजी पूंजीपतियों के हाथों बेचकर निकल जाएं! लेकिन आपको पता होना चाहिए कि ये विश्व विद्यालय आपकी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी नहीं है और न हीं इस विश्व विद्यालय में सभी मुर्दे हैं कि आप जैसा चाहेंगे, वैसा हीं होगा।
अबतक आपने इस विश्व विद्यालय को काफी लूट लिया है, अब आपको इसे छोड़कर जाना हीं होगा, बोरिया – बिस्तर बांधना शुरू कर दीजिए।
आपने इस विश्व विद्यालय के पेड़ों को काटकर, जिस तरह से इसकी पहचान मिटाने और इसके जरिए धन कमाने का जो घिनौना तरीका आपने अपनाया, वो आपके चारित्रिक नीचता की पराकाष्ठा थी।
हां! एक और बात, मुंगेरी लाल की तरह दिन में एक और टर्म पाने का सपना देखना बंद कर दीजिए, क्योंकि आपका यह ख्वाब अब पूरा होनेवाला नहीं है।
BHU में आपका नाम हमेशा इतिहास के सबसे भ्रष्टतम कुलपति के रूप में सबसे ऊपर दर्ज होगा। लोग आपके किए कुकर्मों को पढ़कर आपके ऊपर हमेशा थूकते रहेंगे!
अगर आपके पास भी कुलपति सुधीर जैन, MS के के गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डा धर्मेंद्र जैन और एग्रीकल्चर के डायरेक्टर प्रो एस वी एस राजू के अपराध, घुस, लेनदेन, अवैध जमीन, मकान, दुकान, अस्पताल, होटल, फैक्ट्री, अन्य इन्वेस्टमेंट और उनके द्वारा किए गए किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के कोई सबूत मौजूद हैं, तो उसे आप या तो मुझे मिलकर दे सकते हैं, या उसे व्हाट्स एप पर भेज सकते हैं, या फिर मेरे मेल id – [email protected] पर मेल कर सकते हैं, अथवा मेरे डिपार्टमेंट के पते (डॉ ओम शंकर, डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलोजी, IMS, BHU, Varanasi, Pin -221005) पर भेज सकते हैं, इससे आपका नाम भी उजागर नहीं होगा और आपकी इक्षा के अनुसार इन अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजने में मदद मिलेगी।
BHU के कुलपति प्रो सुधीर कुमार जैन जी के तीन सालों की काली करतूतें…

महान कुलपति सुधीर जैन साहब की एक और काली करतूत…

कुलपति के कारनामे अख़बारों की नज़र से-





Banaras Hindu University (BHU): Alarming Irregularities in Appointments and Evidence of Caste-Based Discrimination Under Current Administration
Varanasi, Grave irregularities have come to light regarding appointments made under the tenure of the current Vice Chancellor of Banaras Hindu University (BHU), Prof. Sudhir Kumar Jain. These violations not only breach UGC norms and statutory requirements but also reveal systematic caste-based discrimination and favoritism.
- Arbitrary and Illegal Appointments:
The Vice-Chancellor has grossly misused emergency powers under Clause 7(c)5 of the BHU Act to justify routine and non-urgent appointments. These appointments violate standing orders issued by the Visitor (President of India) communicated via the Ministry of Human Resource Development:
Letter No. F.No.3-9/97 Desk (U), GOI, MHRD, New Delhi, dated 11th June 2001
F.No.20-35/2015 Desk (U), GOI, MHRD, New Delhi, dated 24th September 2015
These directives explicitly state that emergency powers cannot be used for regular appointments. By disregarding these orders, Prof. Jain has arbitrarily appointed his close associates, justifying such actions under fabricated emergencies.
- Violation of Reservation Norms:
Prof. Jain has failed to adhere to mandatory UGC guidelines requiring the display of a reservation roster in all recruitment processes. This omission has enabled caste-based discrimination, sidelining deserving candidates from SC, ST, and OBC communities. His controversial “Not Found Suitable” policy has been used as a tool to deny opportunities to qualified candidates from marginalized groups. - Discriminatory Practices in the Department of Cardiology:
In the Department of Cardiology, over 75% of faculty positions remain deliberately vacant, depriving patients of critical care and blocking opportunities for qualified candidates. The VVice-Chancellor has bypassed statutory norms to manipulate the recruitment process for personal and political gain. - Justification of Illegal Actions:
The VVice-Chancellor has fabricated emergencies to circumvent the statutory requirement for Executive Council approval in appointments. These actions, unsupported by evidence, are in clear violation of BHU statutes and have undermined the institution’s governance.
Key Highlights of Violations:
Caste-Based Discrimination: Systematic exclusion of SC, ST, and OBC candidates.
Fabrication of Emergencies: Routine appointments justified under “emergency” provisions.
Violation of Visitor’s Orders: Ignoring standing orders communicated through MHRD.
Arbitrary Policy of “Not Found Suitable”: Misused to bypass deserving reserved-category candidates.
Failure to Display Reservation Roster: A deliberate move to mask irregularities in appointments.
Call for Justice and Action:
The actions of Prof. Sudhir Kumar Jain have significantly damaged the academic integrity and reputation of BHU. These violations demand immediate intervention by the Visitor, the President of India, to ensure:
A thorough investigation into all appointments made during Prof. Jain’s tenure.
Accountability for breaches of UGC and government-mandated norms.
Transparency and adherence to reservation policies to safeguard equity and meritocracy.
Conclusion:
Banaras Hindu University is a beacon of education and equality. Allowing the perpetuation of such irregularities and discriminatory practices undermines the legacy of this prestigious institution. Immediate corrective action is essential to restore fairness, transparency, and trust in its governance.
डॉ ओम शंकर के संघर्ष की बानगी इस वीडियो के ज़रिए भी जान सकते हैं-


