Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पतिदेव आशीष पटेल पर पैसे ले-लेकर शिक्षकों की नियुक्ति का आरोप, पत्नी अनुप्रिया पटेल दिल्ली से आकर उनका संरक्षण कर रही हैं!

पुष्प रंजन-

यूपी के आरोपी मंत्री को किससे है जान का ख़तरा?

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में तकनीकी शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, नाप-तोल मंत्री आशीष ने सार्वजनिक मंच से एसटीएफ को ललकारते हुए कहा, “तुम्हारा नाम स्पेशल टास्क फोर्स है न? तो मैं भी आशीष पटेल हूं. तुम पैर पर गोली मारते हो, औकात है तो मेरे सीने पर गोली मार कर दिखाओ. “योगी के मंत्री का यह बयान किसी डर और साजिश की ओर इशारा करता है. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पता है, आज के बाद और षड्यंत्र होंगे. लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं, मैं लडूंगा.

स्पेशल टास्क फोर्स किसके मातहत है, सूबे में सबको पता है. यह सोचने वाली बात है, कि मुख्यमंत्री सचिवालय इतने बड़े बयान के बाद भी चुप है. कुछ दिन पहले आशीष पटेल का कार एक्सीडेंट भी हुआ था.

इस पूरे प्रकरण में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अब कूद पड़ी हैं. उनके पिता सोने लाल पटेल ने अपना दल की स्थापना की थी, उनकी मृत्यु के बाद अनुप्रिया ने पार्टी की कमान संभाली। और पार्टी का नाम रखा अपना दल (सोनेलाल). उनके पति आशीष के कथित बढ़ते प्रभाव को लेकर अनुप्रिया और पल्ल्वी दोनों बहनों में मतभेद हो गया, जिसमें उनकी मां पल्लवी का पक्ष लेती हैं।

पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) की नेता हैं, जिसकी स्थापना उनके पिता डॉ. सोनेलाल पटेल ने, 4 नवम्बर 1995 को, इंजीनियर बलिहारी पटेल के साथ मिलकर किया था। सिराथू से सपा विधायक पल्लवी ने अपने जीजा और मंत्री आशीष पटेल पर विभाग में 25-25 लाख रुपए में नियुक्ति करने का आरोप लगाया है. पल्लवी पटेल ने इस मामले में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठाया था. इतना ही नहीं पल्लवी पटेल धरने पर भी बैठी थीं.

हाल ही में उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाक़ात कर गड़बड़ियों का मुद्दा उठा चुकी हैं.

अनुप्रिया ने कहा, “इस सब के पीछे कौन है, यह अपना दल के हर कार्यकर्ता को पता है। और, अगर आपको कोई गलतफहमी है कि आप अपना दल के किसी कार्यकर्ता की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं, तो आप गलत साबित होंगे। अपना दल जानता है कि कैसे बदला लेना है।”

69,000 शिक्षकों की विवादास्पद भर्ती का मुद्दा उठाते हुए, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अपना दल इस बारे में बात करता रहेगा “और इस मुद्दे को हल करने के लिए जिम्मेदार लोगों को सुनना होगा”। हम पिछड़ों और दलितों से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे। अपना दल के खिलाफ साजिश करने वालों को करारा जवाब मिलेगा।”

अब सवाल है, पतिदेव के विरुद्ध यदि कोई कार्रवाई होती है, तो अनुप्रिया एनडीए के साथ क्या बनी रहेंगीं? डबल इंजन सरकार का एक चेहरा यह भी है. मोदी जिस परिवारवाद की समाप्ति का संकल्प संसद में लेते हैं, उसका सच यूपी में देख सकते हैं. पतिदेव पर पैसे ले-लेकर शिक्षकों की नियुक्ति का आरोप है, पत्नी दिल्ली से आकर उसका संरक्षण कर रही हैं. लेकिन, एसटीएफ से भगवा सरकार के एक मंत्री की जान को ख़तरा है, यह बात समझ में नहीं आती. क्या सूबे का एक मंत्री, अपने मुख्यमंत्री की ओर इशारा कर रहा है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन