Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अयोध्या-फैजाबाद के आजतक संवाददाता बनवीर सिंह बिस्तर पर मृत पाए गए!

आशुतोष पाठक-

अयोध्या से बहुत ही दुखद खबर है। नहीं रहे आजतक के जिला संवाददाता बनवीर सिंह। बिस्तर पर मृत पाए गए। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने किया मृत घोषित। हार्ट अटैक से मौत की आशंका।

बनवीर भाई अयोध्या में आजतक के साथी दो दशक से जुड़े थे और आज अचानक ऐसे चले गए कि सब स्तब्ध रह गए, सिस्टमेटिक पत्रकारिता का पत्रकार आजकल बहुत तनाव में है, सिस्टम में रहकर पत्रकारिता करने वाले के लिए, न कोई उचित पारिश्रमिक, न ही कोई ऐसी व्यवस्था, उपर से सबकी नजरें अलग, काम न होते हुए भी काम का प्रेशर अलग, तनाव बहुत देता है. रात में बनवीर भाई सोए और वो सुबह नही हुई कि फिर साथ निभा पाते. एक बेहतरीन साथी सबको छोड़कर चला गया.

सर्वजीत सिंह-

आज तक न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या मेरे प्रिय भाई श्री Banbir Singh जी का हृदय गति रुकने से निधन की खबर अत्यंत दुखद है. ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को शांति दे एवं परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति दे. शत-शत नमन!

तनसीम हैदर-

यकीन से परे है। हर दिल अज़ीज़ फ़ैज़ाबाद से आजतक के होनहार रिपोर्टर बनवीर भाई हमारे बीच नहीं रहे। यूँ आपका जाना बेहद तकलीफ़देह है। मन बहुत भारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ajit singh rana

    January 7, 2025 at 10:28 pm

    दुःखद बेहद तकलीफदेह खबर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन