Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डॉ. शिशिर उपाध्याय बने एशियन न्यूज के ग्रुप एडिटर

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के रीजनल सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल एशियन न्यूज में डॉ. शिशिर उपाध्याय ने ग्रुप एडिटर के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। चैनल को नई दिशा देने और प्रदेश के हर जिले व तहसील तक रिपोर्टरों की टीम तैयार करने की योजना पर काम हो रहा है।

डॉ. उपाध्याय इससे पहले साधना न्यूज एमपी-सीजी के एडिटर इन चीफ रह चुके हैं। 35 वर्षों के अपने करियर में उन्होंने न्यूज इंडिया, वीआईपी, डीएनएन, न्यूज 29 जैसे चैनलों और कई समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

एशियन न्यूज चैनल के मालिक सिंघानिया परिवार ने डॉ. उपाध्याय को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिनका लक्ष्य चैनल को एक लोकप्रिय और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म बनाना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन