Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कुंभ सेवा के लिए ‘इस्कान’ से गौतम अडानी ने मिलाया हाथ!

गौतम अडानी ने महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ की शुरुआत की घोषणा की

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने कुंभ के महत्व और सेवा भाव को समर्पित करते हुए एक नई पहल की घोषणा की है। उन्होंने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ज़रिए बताया कि महाकुंभ में इस्कॉन (ISKCON) के साथ मिलकर ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत लाखों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन प्रदान किया जाएगा। इस सेवा के शुभारंभ से पहले गौतम अडानी ने इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मुलाकात की। पढ़ें अदानी की पोस्ट-

कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है!

यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम @IskconInc के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

इस संदर्भ में आज इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ।

सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है।

सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।

SevaHiSaadhnaHai

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन