कुमार विश्वास ने हाल ही में एक कार्यक्रम में पतंजलि के नमक पर व्यंग्य कसा. कवि ने कहा कि पैकेट पर ’25 लाख साल पुराने हिमालय से निकाला हुआ नमक’ लिखा था, लेकिन नीचे ‘एक्सपायरी डेट 7 फरवरी’ भी अंकित थी।
कवि कुमार के इस कमेंट पर रामदेव बाबा ने कवि से भी ज्यादा भयंकर वाला रिएक्शन दिया है. योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, “कवि हैं… जब तक ऐसे दो-चार बातें नहीं कहेंगे, तो उनका धंधा कैसे चलेगा?”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी9 के एक इंटरव्यू में पहुंचे रामदेव ने कहा- कुमार विश्वास के पिता जब घर आते हैं तो इनको जुतियाते हैं कि तू बाबा के बारे में उल्टा बोलना छोड़ दे।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुमार विश्वास के माता-पिता उनके भक्त हैं और जब वे उनसे मिलते हैं, तो हाथ जोड़कर आते हैं।
रामदेव ने कार्यक्रम में कहा कि वे किसी से नाराज नहीं हैं, क्योंकि “जो नाराज होते हैं, वे महाराज नहीं होते।”
यहां देखें संपूर्ण वीडियो…
मंच कलाकार कुमार विश्वास द्वारा हाल ही में दिए गए ऊट-पटांग कमेंट्स यहां देखें…
- आरएसएस पर टिप्पणी (फरवरी 2023): उज्जैन में आयोजित ‘विक्रमोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान, विश्वास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर टिप्पणी करते हुए कहा, “वामपंथी कुपढ़ हैं और तुम अनपढ़ हो।” इस बयान के बाद विवाद बढ़ा, जिसके चलते उन्होंने माफी मांगी और स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
- सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे के नाम पर टिप्पणी (जनवरी 2025): मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान, विश्वास ने बिना नाम लिए सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के नामकरण पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आक्रमणकारी, लफंगे और रेपिस्ट के नाम पर बच्चों का नाम रखने से बचना चाहिए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं।
- सोनाक्षी सिन्हा पर टिप्पणी (दिसंबर 2024): मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान, विश्वास ने कहा, “अपने बच्चों को रामायण पढ़ाएं। ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए।” इस बयान को शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा गया, जिससे उनके प्रशंसकों में नाराजगी फैल गई।
अपने इन बयानों के चलते कुमार विश्वास को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, और वे मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें..
पाँच संपादकों से हुई मुठभेड़ में राहुल गांधी को लेकर हुए सवाल पर चुप्पी साध गए रामदेव! देखें पूरा वीडियो


