Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे से नबिला जमाल और HT मीडिया से मोहम्मद फैज के बारे में सूचनाएं!

सीनियर एंकर नबिला जमाल को लेकर सूचना है कि उन्होंने इंडिया टुडे को गुडबाय कह दिया है. नबिला अब बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर न्यूज9 का हिस्सा होंगी.

पत्रकारिता में करीब एक दशक की अनुभवी नबिला को क्राइम, पॉलिटिक्स और पर्यावरणीय मामलों में प्रभावशाली कवरेज के लिए जाना जाता है.

न्यूज9, टीवी9 समूह का हिस्सा है. जिसके तहत वेबसाइट, ओटीटी प्लेटफार्म न्यूज9प्लस और 24 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस संचालित होती है.


एचटी मीडिया ग्रुप ने मोहम्मद फैज़ रहमान को नेशनल हेड (ऐड रेवेन्यू) के पद पर नियुक्त किया है। रहमान को विभिन्न उद्योगों में सेल्स लीडरशिप का 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

एचटी मीडिया से पहले, वह पेटीएम में वाइस-प्रेसिडेंट और हेड ऑफ एडवरटाइजिंग सेल्स के पद पर कार्यरत थे।

इससे पहले उन्होंने हॉटस्टार, आईसीआईसीआई बैंक, और टाटा मोटर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन