Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टीवी9 के चेयरमैन के साथ डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने कुंभ में लगाई डुबकी- देखें तस्वीरें

हेमंत शर्मा-

पांच महाकुंभ लगातार स्नान कर अब मैं भी महामंडलेश्वरों की श्रेणी में आ सकता हूँ. कई बड़े महामंडलेश्वरों से ज्यादा मैं कुंभ स्नान कर चुका हूँ.

ऐसी कई मिसालें आपको मिलेंगी जिसमें लोग अपने पहले ही कुंभ में स्काईलैब की तरह गिरे और सीधे महामंडलेश्वर बन गए. जिनका ना अतीत में कुंभ से नाता रहा है, ना ही धर्म से.

लेकिन यह सेवक 1977 वाले महाकुंभ से लगातार हर कुंभ में स्नान कर रहा है. 1977 में 19 जनवरी को मौनी अमावस्या का दिन था। तब मैंने पहली बार संगम पर डुबकी लगाई थी। तबसे यह सिलसिला अनवरत जारी है.

1989 के महाकुंभ के आते-आते नौकरी पेशा हो गया. जनसत्ता के लिए मैंने इस महाकुंभ को कवर किया.

2001 महाकुंभ मैंने हिंदुस्तान अखबार के लिए रिपोर्ट किया. इस दौरान मुझे महाकुंभ में नहाने का सौभाग्य मिलता रहा. 2013 के महाकुंभ को इंडिया टीवी के लिए रिपोर्ट किया. इस बार 2025 में मुझे फिर महाकुंभ में स्नान का मौक़ा मिला.

यह मेरा लगातार पांचवां महाकुंभ है. जो एक रिकॉर्ड होगा.

प्रयाग में पांच महाकुंभ तो हो गया अब अगला महाकुंभ कर पाऊंगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं. तब तक क्या होगा किसको पता? लेकिन पांच महाकुंभ को निरंतर करने वाले कुछ ही महामंडलेश्वर आपको मिलेंगे. बाक़ी ईश्वर कीं मर्जी. जय जय.

फ़ोटो- परमपूज्य त्रिदंडी श्रीमन्नारायण रामानुजाचार्य चिन्ना जीयर स्वामी और टीवी 9 के चेयरमैन डॉ रामेश्वर राव जी के सुखद सानिध्य में इस बार कुंभ में डुबकी लगी।

फ़ोटो सौजन्य- विपिन चौबे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन