Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कांग्रेस नेता जियाउर्रहमान ने दरगाह बन्नेर शरीफ में कराई महाकुंभ सफल होने की दुआ! देखें वीडियो

मोहब्बत की दुकान : आफ़तों के दौर में चैन की घड़ी है तू!

बुलंदशहर में कांग्रेस नेता जियाउर्रहमान ने दरगाह बन्नेर शरीफ में कराई महाकुंभ सफल होने की दुआ, हादसे के मृतकों के लिए जताया शोक

छतारी/ बुलंदशहर । जिले में मुस्लिम समाज ने प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए दरगाह बन्नेर शरीफ में चादरपोशी और दुआ कराकर मोहब्बत और भाईचारे की नई मिशाल पेश की है । छतारी क्षेत्र के चौड़ेरा स्थित दरगाह बन्नेर शरीफ में महाकुंभ के सफल और सकुशल संपन्न होने के लिए दुआ की गई ।

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों और मदरसे के छात्रों ने बाबा बहाउद्दीन बदरुल हिन्द रह0 अलै0 की मजार पर चादर पेश की और मंगलवार रात्रि को महाकुंभ में भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।

दरगाह के इमाम गुलाम नबी ने चादरपोशी कराकर महाकुंभ में भगदड़ हादसे के मृतकों को जन्नत में आला मुकाम अता कराने, हिंदुस्तान में अमन और भाईचारा कायम रहने की दुआ कराई। महाकुंभ के लिए दरगाह बन्नेर शरीफ में दुआ होने की सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से मृतकों की आत्मा की शांति की दुआ करते हैं और महाकुंभ के सफल आयोजन की दुआ करते हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार की लापरवाही और प्रशासन द्वारा वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार हादसे के पीड़ितों को मुआवजा दे और दोषी अफसरों पर कार्यवाही करे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान के साथ इमाम गुलाम नबी, दयाल, सुरेंद्र उपाध्याय, सूफी अल्ताफ खान, अहमदनूर खान, रमजानी खान, अकील खान, सगीर अहमद, नवाब खान सभासद, नवेद आदि मौजूद रहे।

वीडियो देखें-

https://x.com/yashbhadas/status/1884607201261576613?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन