Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इस गुंडे को टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बदतमीजी करने के लिए रखा गया है क्या?

गाजीपुर टोल प्लाजा का कर्मचारी संजय मिश्रा गंभीर आरोपों में घिरा, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

गाजीपुर: क्यामपुर/मिर्जापुर टोल प्लाजा का कर्मचारी संजय मिश्रा उर्फ झब्बू एक बार फिर विवादों में घिर गया है। उसके खिलाफ बिरनो थाना में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक व्यक्ति पुनित सिंह की मौत का मामला भी शामिल है। इसके बावजूद अब तक उसे जेल नहीं भेजा गया, जिससे उसका मनोबल बढ़ता जा रहा है।

पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

हाल ही में, संजय मिश्रा ने मऊ निवासी पत्रकार श्री राम जयसवाल को टोल प्लाजा पर अपमानित किया और लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए 29 जनवरी 2025 को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एनएचआई ने किया कार्रवाई का आश्वासन

एनएचआई के परियोजना निदेशक (पीडी) ललित प्रसाद ने कहा कि ऐसे कर्मचारी टोल प्लाजा पर कार्यरत नहीं रह सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि संजय मिश्रा को टोल पर काम करने की अनुमति नहीं है और इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद टोल कंपनी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी और ऐसे कर्मचारियों को हटाया जाएगा।

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिरनो थाना से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर यह टोल प्लाजा स्थित है, फिर भी पुलिस अब तक संजय मिश्रा के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस की यह निष्क्रियता प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ा रही है।

अब देखना होगा कि पुलिस और टोल प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं या फिर संजय मिश्रा का दबदबा यूं ही कायम रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन