Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कुंभ में पुलिस के सोशल मीडिया सेल का वालंटियर प्रभात सब कुछ खत्म होने के बाद ख़ुद ख़त्म हो गया!

एसके यादव-

जाते-जाते कुंभ 2025 एक गहरा दुख दे गया: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ़ मीडिया स्टडीज में एम वोक अंतिम सेमेस्टर का छात्र प्रभात चतुर्वेदी अब हमारे बीच नहीं रहा।

पिछले डेढ़ महीने से प्रभात और क्लास के करीब 15 छात्र छात्राएं कुंभ मेला पुलिस के सोशल मीडिया सेल में वालंटियर के तौर पर काम कर रहे थे। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेले के समापन की घोषणा के बाद इन सब को भी कुंभ मेले की जिम्मेदारी से मुक्त होकर वापस आ जाना था। लेकिन एक व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें सभी पुलिस अधिकारी 28 तारीख को संगम स्नान के लिए सुबह 9:00 बजे संगम जाने वाले थे जिसमें इन छात्र वॉलिंटियर्स को भी बुलाया गया था।

प्रभात चतुर्वेदी

प्रभात के साथियों के मुताबिक ज्यादातर छात्र-छात्राएं थके थे और अपने-अपने कमरों पर आराम कर रहे थे। इस बीच प्रभात तथा मीडिया सेल से जुड़े उसके तीन अन्य सहपाठी शुभम यादव, कुंवर अभिषेक और सोनाली संगम बाद में पहुंचे।

वहां से प्रशासनिक मोटर बोट से सभी वीआईपी घाट पहुंचे। सोनाली छोड़ बाकी तीन छात्र नहाने लगे। इस बीच प्रभात डूबने लगा तो शुभम और अभिषेक उसे बचाने दौड़े और वो भी डूबने लगे। शुभम ने प्रभात को पकड़ भी लिया था पर जेट्टी पर चढ़ते समय प्रभात फिर गहरे पानी में चला गया।

लोगों ने शोर मचाया लेकिन कोई बचाव दल वहां मौजूद नहीं था। जब तक बचाव दल आता प्रभात की सांसें थम चुकी थी, शुभम और अभिषेक बचा लिए गए।

इस कुंभ मेले के साथ तमाम दुखद घटनाएं जुड़ीं लेकिन प्रभात का जाना बेहद गहरे जख्म दे गया। सोमवार से कक्षाएं वैसे ही चलेंगी पर…. प्रभात अब कभी नहीं आएगा!

….अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

दाहिनी तरफ कैमरे के साथ प्रभात सोनाली और शुभम
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन