Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नवभारत टाइम्स के असिस्टेंट एडिटर (पॉलिटिकल) अभिमन्यु शितोले का कैंसर से निधन!

मुंबई: नवभारत टाइम्स (टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) के असिस्टेंट एडिटर (पॉलिटिकल) और प्रिंट व टीवी मीडिया के प्रतिष्ठित पत्रकार अभिमन्यु शितोले का आज दोपहर हिंदूजा अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है।

श्री शितोले ने TV9 मराठी, सामना (मराठी/हिंदी) सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम भूमिकाएँ निभाईं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते थे। उनकी लेखनी और बेबाक रिपोर्टिंग ने उन्हें मीडिया जगत में एक विशेष पहचान दिलाई।

उनके निधन पर पत्रकारों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

श्री शितोले के निधन पर ‘न्यूजपेपर एम्प्लॉयीज यूनियन आफ इंडिया’ (NEU India) एवं ‘चेम्बर आफ फिल्म जर्नलिस्ट’ शोक संवेदना व्यक्त करता है और प्रभु से प्रार्थना है कि उनके अपने परिजनों-मित्रों को यह बज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे… श्री शितोले की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे !

भावभीनी श्रद्धांजलि!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन