Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस कनपुरिया भाई ने तो साइबर ठगों को ही ठग कर 9300 रुपये कमा लिए!

अनूप शुक्ल-

कानपुर के ठग्गू के लड्डू का नारा है -“ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं।”

ठग्गू के लड्डू का नारा शहर के लोग ईमानदारी से अपनाते हैं। साइबर ठग भी इससे बचे नहीं हैं।

पिछले दिनों कानपुर के कई लोगों के साथ साइबर ठगी की खबरें आईं। आज एक खबर साइबर ठग के साथ ठगी के आई। साइबर ठग ने कानपुर के भूपेंद्र सिंह को अश्लील फोटो भेजने के नाम पर पैसे मांगे। भूपेंद्र सिंह ने ख़ुद को नाबालिग बताते हुए कहा कि उनको पैसे देने के लिए माँ की चेन बेचनी पड़ेगी। चेन सुनार के यहाँ गिरवी रखी है। उसको छुड़ाने के तीन हज़ार रुपये लगेंगे। रुपये उनके पास नहीं हैं। साइबर ठग ने झांसे में आकर 3000 रुपये भूपेंद्र सिंह को ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन दूसरी चेन छुड़ाने की बात कहते हुए 3500 रुपये और डलवा लिए।

अब बेचारा साइबर ठग भूपेंद्र सिंह से कह रहा है कि वो तो साइबर स्लेव है। पैसे वापस दे दो नहीं तो उसके आका उसको छोड़ेंगे नहीं।

साइबर ठगों के यहाँ हलचल मची होगी। कह रहे होंगे , “भइये, कानपुरियों से मत उलझना। कनपुरिये काम लगा देते हैं।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन