Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी का इंटरव्यू : इतना बड़ा मकान मेरे किस काम का…

अरविंद कुमार सिंह-

राजनीतिक पत्रकारिता में बहुत से ऐसे लोगों से मुलाकात हुई जिनका जीवन प्रेरक भी रहा और ज्ञान का भंडार भी। ऐसे ही लोगों में मैं माताजी यानी श्रीमती गायत्री देवी का भी बहुत स्नेह पात्र रहा जो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पत्नी और लोक सभा की सदस्य रही हैं।

चौधरी साहब के निधन के बाद उनको वही 12 तुगलक रोड की कोठी रहने के लिए मिली। वहां वे रहती थीं तो चौधरी साहब से जुडे़ बहुत से लोगों का मिलना जुलना उनसे होता था।

एक बार मैंने उनका एक विस्तार से साक्षात्कार लिया। पहले उन्होंने मना किया लेकिन बाद में बहुत आग्रह के बाद तैयार हुईं। मैं चाहता था कि यह साक्षात्कार किसान दिवस पर 23 दिसंबर 1990 को छपे।

तुगलक रोड के लान में वह साक्षात्कार हुआ। कई बातें ऐसी भी बताईं जो छापने से मना किया, मैंने उसे नहीं छापा।

आज वह साक्षात्कार मिला तो साझा कर रहा हूं क्योंकि उनका ऐसा विस्तृत साक्षात्कार शायद ही किसी और ने किया हो। इसका एक बड़ा हिस्सा अभी भी गायब है मिल नहीं रहा है। फिर भी जितना है उतना पढ़ें काफी काम की बातें निकलेंगी।

उनकी कही एक बात मेरे मन में आज भी गूंजती है- इतना बड़ा मकान मेरे किस काम का है।

इसलिए कि मैंने बहुत बड़े मकानों में एकाकी लोगों को रहते देखा लेकिन ये बात कभी किसी और ने नहीं कही। बहुत सी यादों के साथ। सादर।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन