Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों पर फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न के खिलाफ अचूक संघर्ष ने उठाई आवाज

लखनऊ | अचूक संघर्ष के संपादक अमित मौर्या ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह/सूचना संजय कुमार से मुलाकात कर पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न के खिलाफ पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेशभर में पत्रकारों के खिलाफ हो रही ज्यादतियों पर चर्चा हुई।

अमित मौर्या ने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी, माफिया और नेता जब पत्रकारों द्वारा अपनी पोल खुलती देखते हैं, तो पुलिस से मिलीभगत कर उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा देते हैं। यह न केवल लोकतंत्र पर हमला है, बल्कि प्रेस की आज़ादी पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को दबाने की यह प्रवृत्ति बंद होनी चाहिए।

पत्रकारों के हित में अमित मौर्या का बड़ा बयान

अमित मौर्या ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों का दायित्व सिर्फ खबरें देना ही नहीं, बल्कि जनता को सच से अवगत कराना भी है। अगर भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाया जाएगा, तो यह समाज और व्यवस्था के लिए घातक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि पत्रकार बिना किसी डर के अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन और सरकार पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो इसका सीधा अर्थ यही होगा कि सच को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पत्रकारों से भी अपील की कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आवाज उठाएं।

इस विषय पर प्रमुख सचिव गृह संजय कुमार और अमित मौर्या के बीच स्वस्थ बहस भी हुई। बहरहाल, संजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेने और आवश्यक विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया।

देखें पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन