Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

मीडिया के नाम का दुरुपयोग करने वालों को डीजीपी यूपी की चेतावनी, देखें वीडियो

लखनऊ | ऐसा लग रहा है की उत्तर प्रदेश पुलिस पत्रकारिता के नाम पर अपनी दुकान चला रहे लोगों पर निगाह टेढ़ी करने जा रही है। बीच-बीच में बहुत सारी खबरें आती रहती हैं, कोई अपराधी कोई फ्रॉड, कोई ब्लैकमेलर, पत्रकारिता के नाम पर मिलने वाले कवच और पहुंच का लाभ लेने के लिए खुद को पत्रकार बताने लगता है और अपने धंधे चलाना शुरु कर देता है। इससे बदनामी पत्रकारों की होती है।

अभी एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी इस ओर साफ-साफ इशारा किया। इस वीडियो में प्रशांत कुमार कह रहे हैं कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक स्तंभ का दुरुपयोग आपराधिक मानसिकता के लोग कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई है।

ऐसे लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। अभी ऐसे ही पुलिस के नाम पर हैंडल चला रहे एटा के एक कथित पत्रकार का अकाउंट ट्विटर ने डिलीट किया। वह व्यक्ति पहले भी फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बनाकर लोगों को झांसा देने के प्रयास में पकड़ा जा चुका था। इसके गैंग में और भी कई कथित पत्रकार शामिल है जिस पर यूपी पुलिस की निगाह है।

इस तरह की गतिविधि में लिप्त और भी महिला पुरुष सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में सक्रिय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ उल्टा सीधा लिखकर दबाव बनाते हैं, फिर उनका दोहन करते हैं। ऐसे अपराधिक इतिहास वाले लोगों पर आगे और भी गाज गिर सकती है।

देखें डीजीपी प्रशांत कुमार जी ने क्या कहा?

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1909104195262656574?t=XBiCf250UCnW3K4UdGzj-A&s=08
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन