Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

NDTV में 200 से ज्यादा कर्मचारियों पर लटकी तलवार, 30 जून तक ‘परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट’ करने का नोटिस

नई दिल्ली, 27 अप्रैल 2025: NDTV में एक बड़े आंतरिक कदम के तहत 200 से ज्यादा कर्मचारियों को ‘परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट प्लान’ (PIP) में डाल दिया गया है। कंपनी ने इन कर्मचारियों को 30 जून 2025 तक का नोटिस दिया है। अगर इस अवधि में प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार नहीं होता है और संबंधित प्रबंधक इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, तो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में NDTV लिमिटेड के डायरेक्टर और AMG मीडिया के CEO व एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया ने कहा है, “हम आपके प्रयासों और योगदानों को पहचानते हैं, लेकिन यह देखा गया है कि कुछ क्षेत्रों में प्रदर्शन अपेक्षित मानकों पर खरा नहीं उतर पाया है।”

पत्र में आगे लिखा गया है कि संबंधित कर्मचारी को ‘Inconsistent Performer’ के रूप में रेट किया गया है। NDTV का कहना है कि वह एक ऐसा माहौल बनाना चाहता है जो निरंतर विकास को बढ़ावा दे, और इसीलिए कर्मचारियों को सुधार का अवसर दिया जा रहा है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रबंधक से मिलकर एक ‘स्ट्रक्चर्ड इम्प्रूवमेंट प्लान’ तैयार करें, जो उनके व्यक्तिगत विकास और विभागीय लक्ष्यों के अनुरूप हो।

संजय पुगलिया ने अपने संदेश में कहा, “आपका समर्पण और सुधार की इच्छा चुनौतियों को पार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम आपके प्रदर्शन में सकारात्मक बदलाव देखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

हालांकि, चेतावनी भी दी गई है कि यदि इस दौरान प्रदर्शन में वांछित सुधार नहीं हुआ और प्रबंधक द्वारा HR को इसकी औपचारिक सूचना नहीं दी गई, तो संबंधित कर्मचारी की सेवाएं 30 जून 2025 को समाप्त कर दी जाएंगी, जिसमें नोटिस अवधि भी शामिल होगी।

NDTV के इस कदम को बड़े पैमाने पर संगठन में संरचनात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया AMG मीडिया के नेतृत्व में कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रदर्शन आधारित संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

इस सिलसिले में भड़ास की तरफ से एनडीटीवी के डायरेक्टर-सीईओ संजय पुगलिया से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है, जवाब आने पर खबर में अपडेट किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Kamlesh Tiwari

    April 28, 2025 at 6:31 am

    बहुत ही शानदार और जरूरी कदम था ये, पर ये कुछ बड़े लोगों पर भी होना चाहिए था

    • Navtej singh

      April 29, 2025 at 12:27 am

      That will never happen. The ones on the top got away from me too cases, covering their favorite people. It’s a mafia in its own. They do nothing .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन