Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने की राहुल गांधी से मुलाकात, कोविड-19 से पहले वाली सुविधाएं बहाल कराने की मांग

आदित्य मिश्रा-

रायबरेली। सांसद राहुल गांधी से मंगलवार को मान्यता प्राप्त पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर रेलवे में पूर्व की तरह रियायतें बहाल किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को अवगत कराया कि कोविड-19 से पहले मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेल यात्रा में 50 प्रतिशत तक किराए में छूट दी जाती थी, जो महामारी के दौरान बंद कर दी गई थी।

पत्रकारों ने मांग की कि इस योजना को पुनः लागू किया जाए ताकि आर्थिक रूप से पत्रकार वर्ग को राहत मिल सके।

इस पर राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस विषय में पत्राचार करने का आश्वासन भी दिया।

पत्रकारों ने राहुल गांधी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी पहल से लंबे समय से लंबित यह मांग जल्द ही पूरी होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन