Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

ZEE समूह के हाइपर लोकल न्यूज़ ऐप से जुड़ने का मौका, हर कोई बन सकता है रिपोर्टर

वाराणसी। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने एक नया हाइपर लोकल न्यूज़ ऐप PINEWZ लॉन्च किया है। इस ऐप का शुभारंभ अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के पावन अवसर पर किया गया।

PINEWZ का उद्देश्य देश के कोने-कोने, यहां तक कि छोटे गांवों तक की खबरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाना है। लॉन्चिंग के अवसर पर सुभाष चंद्रा ने राम मंदिर निर्माण को भारत और विश्व के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण बताया और देशवासियों को बधाई दी।

हर कोई बन सकता है पत्रकार

मयंक कुमार कश्यप

इस ऐप की खास बात यह है कि इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र की खबरें, वीडियो और फोटो सीधे प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकता है। ZEE मीडिया कॉर्पोरेशन के वाराणसी जिला प्रमुख मयंक कुमार कश्यप ने बताया कि PINEWZ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आया है।

उन्होंने कहा, “अब हर व्यक्ति अपने इलाके का रिपोर्टर बन सकता है। ऐप पर वाराणसी और आसपास की खबरें, वीडियो व फोटो अपलोड करके आमजन अपनी बात सीधे दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। यह हाइपर लोकल पत्रकारिता को नया आयाम देगा और ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षित खबरों को भी मंच मिलेगा।”

देशभर में विस्तार की तैयारी

PINEWZ की योजना देशभर के विभिन्न जिलों और राज्यों में अपने नेटवर्क को विस्तार देने की है। कंपनी का मानना है कि हाइपर लोकल पत्रकारिता ही आने वाले समय की सबसे प्रभावशाली और भरोसेमंद पत्रकारिता होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Narad

    May 26, 2025 at 9:29 pm

    तनख्वाह क्या होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन