Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लिविंग इंडिया न्यूज़ ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, एक ही हफ्ते में व्यूज़ हुए ट्रिपल

चंडीगढ़, 9 मई 2025: डिजिटल मीडिया की दुनिया में Living India News ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। PHH न्यूज़ ज़ोनर के वीक 17 डेटा के अनुसार, चैनल ने टाइम स्पेंट (Time Spent) में 24.04 मिनट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

1 मई से 8 मई तक के व्यूज़ के अनुसार, चैनल का यूट्यूब कंटेंट 6 मई को 1.9 मिलियन व्यूज़ पर था, जो कि 7 मई को सीधे 4.5 मिलियन तक पहुँच गया — यानी सिर्फ़ एक दिन में लगभग ढाई गुना की छलांग! 8 मई को भी चैनल ने 4.2 मिलियन व्यूज़ बनाए रखे, जो दर्शकों के निरंतर जुड़ाव को दर्शाता है।

यह उपलब्धि केवल यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि टीवी ब्रॉडकास्टिंग और सोशल मीडिया टीम के समन्वय का नतीजा है। चैनल प्रबंधन ने टीम को बधाई देते हुए कहा, “ब्रॉडकास्ट (टीवी) और सोशल मीडिया आपस में जुड़े हुए हैं — हमें एक टीम की तरह काम करना है और यही हमारी सफलता की कुंजी है।”

इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ, Living India News डिजिटल न्यूज़ की दौड़ में तेज़ी से आगे बढ़ता नज़र आ रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन