कमलेश श्रीवास्तव-
मीडिया कुछ ऐसा प्रभाव पैदा करने की कोशिश में है मानो हर ड्रोन, हर आर्टिलरी गन, हर फाइटर प्लेन का कंट्रोल मोदी के हाथों हो रहा है। हर ख़बर के साथ मोदी की फोटो भी चल रही है। साथ में हॉरर फिल्मों वाला बैकग्राउंड म्यूजिक, उड़ते हुए प्लेन और साईरन की आवाज़ भी।
एंकरों की चिल्लाहट ऐसी मानो मिसाइल उनके स्टूडियो कंपाउंड के अंदर गिर रहे हों। छात्रों के कॉलेज एडमिशन का समय है इसलिए यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए विज्ञापन भी साथ-साथ चल रहे हैं। जीरो ब्याज पर एसी के ऑफर भी हैं।
बीच-बीच में पाकिस्तान झंडा दहन और देश के लिए लड़ने की कसमें खाते छुटभैये नेता भी नमूदार हो जाते हैं। इनमें ज़्यादातर भविष्य के टिकटार्थी लगते हैं। उधर आईपीएल भी चालू है। देश परमानंद की अवस्था को उपलब्ध हो चुका है। मुझे तो लगता है देशभक्ति के इस दौरे के बीच दो-चार बैंक डिफाल्टर न भाग खड़े हों।
प्रेम कुमार-
रंग-बिरंगे चमक में डूबे चीयरलीडर्स से सजे आईपीएल के शौकीनों,वीडियो गेमिंग के सहारे अपनी तन्हाई का ग़म गलत करते बड़ी हुई जेनरेशन और उनके पीछे अपनी रोजमर्रा के जीवन की एकरसता से उत्पन्न अपच, अजीर्ण झेल रहे औसत आइक्यू के अथाह बूमर अंकिल, पापाओं और पेंशनधारी ग्रैंड पापाओं की भीड़ को भारतीय छिछोरा मीडिया युद्ध भी उसी अंदाज में बेच रहा है.
इन मीडिया बहादुरों ने दुश्मन देश के शहरों की तबाही के बाद वहां सेलिब्रेशन के तौर पर-
“मुँहवाँ पर डाल के चदरिया लहरिया लूट ए राजा”…. की धुन पर बाई जी का नाच होते नहीं दिखाया ये क्या कम समझ रहे आप…?
दिलीप मिश्रा-
राजीव शुक्ला, नाम तो सुना ही होगा. इनकी पहुंच सब तक है.

नक्षत्र ठीक थे, ग्रह गोचर अनुकूल, और WhatsApp यूनिवर्सिटी से भी क्लियर इंटेल आ गया था कि मामला ‘सप्ताह सुलझाव योजना’ के तहत ही निपटेगा इसलिए बस हफ्ते भर को आईपीएल होल्ड पर रखा न ज़्यादा, न कम.
पर्ची वाले धीरेंद्र शास्त्री को छोड़ो भक्तों, ‘श्री त्रिकालदर्शी राजीव वेदविज्ञान अनुसंधान केंद्र’ में भर्ती आवेदन दाखिल करो.
यूनुस-
आईपीएल फिर से शुरू करने के लिए रविवार को बात करेगा बीसीसीआई- राजीव शुक्ला
भारत और पाकिस्तान के बीच त्वरित संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहा कि बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद रविवार को इस निलंबित टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित कार्यक्रम पर बात करेंगे।
पहलगाम आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव के युद्ध में बदलने के आसार को देखते हुए आईपीएल शुक्रवार को एक सप्ताह के लिये स्थगित कर दिया गया था।
आपको क्या लगता आईपीएल जल्द शुरू कर देना चाहिए, या कुछ समय और इंतजार करना चाहिए।


