Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘उपज’ गौतमबुद्ध नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ

अंतिम पायदान के व्यक्ति को पत्रकारिता के केंद्र में रखें : डॉ. प्रसून शुक्ला

नोएडा, 15 जून। वरिष्ठ पत्रकार और एपीएन न्यूज के सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर डॉ. प्रसून शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता में सम्मान तभी अर्जित होगा जब अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को केंद्र में रखकर काम किया जाए। उन्होंने बदलती पत्रकारिता, तकनीकी चुनौतियों और पत्रकारों के अधिकारों पर विस्तार से बात करते हुए पत्रकारों से निडर होकर जनहित के मुद्दे उठाने का आह्वान किया।

यह अवसर था उपज गौतमबुद्ध नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का, जो सेक्टर-67 स्थित इको-स्फीयर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश शुक्ल (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग) ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता मिशन से कैरियर में बदल रही है, ऐसे में विश्वास को बचाए रखना बड़ी चुनौती है।

इस मौके पर उमेश चतुर्वेदी, आर.पी. रघुवंशी, सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. फलकुमार पंवार, सुनीता उपाध्याय, देवनाथ पांडे, मनोज मलयानिल, आलोक शुक्ल, हितेंद्र गुप्ता, राजीव मिश्रा, विशाल कौशिक आदि की मौजूदगी रही।

समारोह के अंत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन