Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार के फोन पर भेजी तमंचे की तस्वीर, BJP विधायक शलभमणि को ठोकने की धमकी

देवरिया – जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष विश्वकर्मा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर न सिर्फ उन्हें बल्कि भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी को भी जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने कहा कि वह इतनी गोलियां मारेगा कि कोई पहचान भी नहीं पाएगा। उसने पत्रकार को भी गालियां दीं और कहा कि “केवल मिल जाओ, देखो क्या करता हूं, लोड करके रखा हूं।”

फोन करने वाले ने अपना नाम रोहित यादव बताया और धमकी भरे शब्दों में कहा कि “तुम कहां हो, तुम्हें आज गोली मारनी है। इतना छेद कर दूंगा कि पहचान नहीं होगी।”

धमकी सिर्फ जुबानी नहीं थी—आरोपी ने पत्रकार के मोबाइल पर असलहे की तस्वीर भी भेजी। पूरा ऑडियो वायरल हो गया है। पत्रकार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एसओजी समेत अन्य टीमें भी जांच में लगी हैं।

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ली है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के मुताबिक, धमकी देने वाले की पहचान जल्द हो सकती है और गिरफ्तारी की संभावना है। इस मामले की जांच उनके द्वारा की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन