Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर 438 अवैध नियुक्ति के दोषियों को बचाने का आरोप, अमिताभ ठाकुर ने की लोकायुक्त से शिकायत

लखनऊ: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर विभाग के 438 अवैध नियुक्ति के दोषियों को बचाने के आरोपों के संबंध में उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त के सामने शिकायत की है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि अभिलेखों के अनुसार तत्कालीन प्रशिक्षण और सेवायोजन निदेशक डॉ गुरदीप सिंह ने वर्ष 2006 में समूह ग और समूह घ में 438 अवैध नियुक्तियों की, जिसकी कई बार जांच हुई लेकिन हर बार जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई.

वर्ष 2020 में शासन के आदेशों पर तीन सदस्य जांच समिति ने 24 सितंबर 2020 को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करते हुए सभी दोषी 438 व्यक्तियों पर कार्रवाई के साथ उनकी अवैध नियुक्ति करने वाले डॉ गुरदीप सिंह तथा 20 अन्य अफसर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की. साथ ही इस पूरे मामले की सतर्कता जांच किए जाने की भी संस्तुति की गई.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के दवाब में यह जांच रिपोर्ट पिछले साढ़े चार सालों से शासन में लंबित है.

उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए लोकायुक्त से गलत ढंग से भर्ती लोगों के साथ उन्हें भर्ती करने वालों और उन्हें बचाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन