Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुंबई के पत्रकार शिवा देबनाथ का जाना : अंग्रेजी के एक पत्रकार के लिये सूत्र बना, बाद में खुद एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार का संवाददाता!

अजय भट्टाचार्या-

शिवा देबनाथ के महानिर्वाण की खबर है। लोकस्वामी के दफ्तर में पहली बार मिला था। करीब बीस साल पहले। गुरू बोलता था। आखिरी बार ओशिवरा पुलिस थाने के पास मिला था। खबरी से पत्रकार बनने की उसकी यात्रा में एक बात खास थी कि हमेशा जमीन से जुड़ा रहा।

अंग्रेजी के एक पत्रकार के लिये सूत्र बना। बाद में खुद एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार का संवाददाता। लिखना न आने के बावजूद खबरें तलाशने में माहिर। अंग्रेजी अखबार ऐसे संवाददाताओं के लिये लिखने वालों की अलग व्यवस्था रखते हैं। शिवा ने बहुत खबरें ब्रेक कीं। मेरे वाट्सएप पर गुडमार्निंग के संदेश यदा कदा आते थे। अब नहीं आयेंगे। ईश्वर उसे सद्गति दे।

विजय यादव-

दुखद! इस तरह अचानक शिवा का जान मेरे लिए एक अति दुखद खबर है. शिवा मेरा शिष्य था। जैसे एक बालक को लोग उंगली पकड़ कर चलना सिखाते हैं उसी तरह हमने एक बंगाली भाषी को हिंदी में खबरें लिखना सिखाया… शिवा तुम्हारा अचानक जाना विश्वास नहीं हो रहा… ॐ शांति!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन